प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज UP में अन्न महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर PM ने प्रदेश के 5 लाभार्थियों से संवाद किया। इसके बाद PM ने कहा, दिल्ली से अन्न का एक-एक दाना भेजा गया, वह आपकी थाली तक पहुंच रहा है। पहले की सरकारों के समय UP में गरीब के अनाज की जो लूट हो जाती थी, उसके लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है।
PM ने कहा, देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है? इससे इनको कोई सरोकार नहीं है। ये महान देश ऐसी स्वार्थ और देशहित विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकता। ये लोग देश को, देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर लें, ये देश इनसे रुकने वाला नहीं है। हर कठिनाई को चुनौती देते हुए, देश हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यही 5 अगस्त है जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज 5 अगस्त की तारीख, फिर एक बार हम सभी के लिए, उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही, ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर स्थापित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है।इससे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी से बादामी, कुशीनगर की अमरावती, झांसी से पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबिता यादव, सहारनपुर की कमलेश देवी से संवाद किया। लाभार्थियों...
CM योगी ने अयोध्या में वासुदेव घाट स्थित राशन की दुकान पर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया है। साथ ही में वाराणसी, झांसी, सुलतानपुर, कुशीनगर और सहारनपुर में भी सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने अनाज वितरण किया।UP के 80 लाख लोगों को मुफ्त अनाज देने का आज बनेगा रिकार्ड
myogiadityanath Ab Line pr agye Na , phle jayda patrakarita ka bhoot chhad gya tha, Bahut bade investigator bn gye the...
IT raid ke bad bhi bana official bhakt fir se 2017 ki tarah 🤣🤣🤣😂😂 itni mehangai , unemployment sab issues nai dikhte hai
myogiadityanath क्योंकि अब लूट देश के सबसे बड़े लुटेरे के हाथ में है इसलिए आमजन से अनाज दुर होगा।
myogiadityanath हमारे गांव तो ऐसा कोई अन्न महोत्सव नही हुआ जिला अलीगढ़ तहसील इगलास गांव तोछीगढ। न किसी को पता है इसके बारे जो राशन देता है उसे ही नही पता ।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »