J-K के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू होंगे नए CAG, राजीव महर्षि की लेंगे जगह

  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 60 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 63%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

GCMurmu होंगे नए CAG Himanshu_Aajtak

जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG नियुक्त किया गया है. केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे. राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा.

जीसी मुर्मू राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे हैं. 60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह गुजरात कैडर के अफसर हैं. जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा.गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से परास्नाकत की डिग्री हासिल की.

जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे. जीसी मुर्मू की गिनती नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है. उन्हें मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात में अहम जिम्मेदारी मिली थी. नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह प्रधान सचिव थे.रिटायर हो रहे हैं राजीव महर्षि

राजस्थान कैडर के वर्ष 1978 के बैच के IAS अधिकारी राजीव महर्षि गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं. उन्हें साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था. उन्होंने शशिकांत शर्मा का स्थान लिया था. राजीव महर्षि का कार्यकाल करीब तीन वर्ष का रहा. कैग की नियुक्ति छह वर्ष के लिए होती है या तब तक के लिए होती है जब तक इस पर बैठा व्यक्ति 65 वर्ष का नहीं हो जाता. राजीव महर्षि 8 अगस्त को 65 साल के हो जाएंगे.

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 5. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

J-K के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, राजेश मोहर हो सकते हैं नए LGबधाई ही बधाई ।स्वर्णिम दिवस 5अगस्त He demanded 4G..!! They forced him to resign... If u opposes BJP.. they'll throw u out..!!! But very soon..!! Public goin' to throw BJP4JnK out!! Before: satyapal malik Now:GC murmu!!! Restore4Ginjammu
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकारपूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा अब जम्मू और कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे JammuAndKashmir ManojSinha (Geeta_Mohan) Geeta_Mohan Ok Geeta_Mohan Gazipur se haar man gaye sinha ji Geeta_Mohan Now an IITian is LG of UT of J&K, Development works are accelerating in j&k with higher factor. manojsinhabjp ji.
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर, कोरोना के बाद अस्पताल में थे भर्तीनिलंगेकर को पिछले महीने कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पुणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफामनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल... prodefencejammu PIBSrinagar manojsinhabjp JammuAndKashmir GirishMurmu
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश मुर्मू ने दिया इस्तीफाजम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश मुर्मू ने दिया इस्तीफा JammuAndKashmir Kashmir PMOIndia HMOIndia DefenceMinIndia GirishMurmu PMOIndia HMOIndia DefenceMinIndia Kyon PMOIndia HMOIndia DefenceMinIndia फेक न्यूज़ PMOIndia HMOIndia DefenceMinIndia Way
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

पंजाब के अड़ंगे के बाद बोले कमलनाथ, एमपी के बासमती चावल को मिले जीआई टैगReporterRavish Chutiyo take tution from republic arnab5222
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »