मुंबई के के-वेस्ट वार्ड में मास्क न पहनने पर BMC ने एक घंटे तक लोगों से झाड़ू लगवाई।मुंबई में 2.55 लाख से ज्यादा कोरोना के केस; यहां 10,229 लोगों ने जान गंवाई
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। BMC ने कहा है कि अब कोई बिना मास्क के पकड़ में आया तो उसे सड़कों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है और साथ ही 200 रुपए जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। मुंबई में एपेडमिक एक्ट लागू होने तक मास्क को अनिवार्य किया गया है। BMC के अधिकारियों ने अंधेरी पश्चिम, जुहू और वर्सोवा इलाके में मास्क न पहनने वालों से एक घंटे तक सड़कों पर झाड़ू लगवाई। के-वेस्ट वार्ड के सहायक निगम आयुक्त विश्वास मोटे ने कहा कि मास्क नहीं पहनने और अधिकारियों से बहस करने या जुर्माना भरने से मना करने वाले लोगों से हमने सामुदायिक सेवा के तहत झाड़ू लगवाई।बिना मास्क स्टेशन या ट्रेन में आने पर भी जुर्माना
GRP को लोकल ट्रेन और स्टेशनों पर मास्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के डायरेक्टर अभय यावलकर ने इस संबंध में GRP कमिश्नर रवींद्र शेनगांवकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से GRP को नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने की मंजूरी दी जाती है। यह बढ़ते हुए कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है। ये बेहद आवश्यक है कि यात्री प्रोटोकॉल का पालन करें।महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 5,902 नए मामले सामने। अब...
मुंबई में कोरोनावायरस के 2 लाख 55 हजार 360 केस सामने आए हैं। यहां संक्रमण से 10 हजार 229 लोगों की जान गई।
म0प्र0 में उत्कृष्ट शिक्षक की बेटी तथा मेरिट डिप्टी कलेक्टर से आई0ए0एस0 तक का अवार्ड लेने वाली शशि कर्णावत को म0प्र0 सरकार ने 2017 से 30 साल सेवा करने का ना तो वेतन दिया और ना ही पेंशन, ना ही ग्रेजुईटी दी जा रही है। जबकि बेईमान आई0ए0एस0 पर सरकार मेहरबान है।
ये ठिक काम किया है
म0प्र0 में 1640 करोड़ के घोटाले में लिप्त तत्कालीन मुख्य सचिव को सरकार सारी राहत दे सकती है किंतु म0प्र0 की अनुसूचित जाति की बेटी शशी कर्णावत(आई0ए0एस0) को आत्महत्या करने म0प्र0 सरकार मजबूर कर रही है।
यह बिल्कुल सही नियम
यह तरीका अच्छा है
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »