UP के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। इसको लेकर पूरे देश में तरह-तरह की टिप्पणी आ रही है। हिंदूवादी नेता मुखर होकर हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। मंगलवार को बिहार BJP के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा, 'यूपी के वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है, यह घर वापसी है।'
उन्होंने कहा, 'भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वह कन्वर्टेड हैं। उनके पूर्वज हिंदू हैं और यदि विश्वास नहीं होता है तो सभी का DNA टेस्ट करा लिया जाए। अभी रिजवी साहब ने घर वापसी की है। उसके लिए हृदय से धन्यवाद। रिजवी साहब पढ़े लिखे आदमी हैं। वह सारे धर्मों का अध्ययन करके सनातन धर्म में आए हैं। सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है, जिसमें सारे सृष्टि, जीव, जगत, पशु-पक्षी, पत्थर, वृक्ष सभी को पूजा जाता है। रिजवी साहब ने एक बेहतर कदम उठाया है। यह शुरुआत...
उनका कहना है कि देश के 99% मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान है। यह कभी हिंदू हुआ करते थे। बता दें, कुछ महीने पहले JDU नेता और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने भी कहा था कि हमारे पूर्वज हिंदू थे और हम लोग कन्वर्टेड मुसलमान हैं।JDU MLC ने दी कड़ी प्रतिक्रिया BJP विधायक के इस बयान के बाद JDU के अल्पसंख्यक नेता और MLC गुलाम गौस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, 'कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है। वह कुछ भी बोल देते हैं। हर धर्म की अपनी अहमियत है। कोई भी किसी धर्म को अपना सकता है। इसमें बंदिश नहीं होती है।'
हालांकि, गुलाम गौस ने वसीम रिजवी पर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्म बदल लेते हैं।
BJP4Bihar BJP4India बिल्कुल सही बात है इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाइए
BJP4Bihar BJP4India BJP MLA तो ठीक है तुम क्यूँ गंदगी फैला रहे हो ?
BJP4Bihar BJP4India मतलब 1% घुसपैठिए शान से शासन शासन कर गये....
BJP4Bihar BJP4India डार्विन का विकासवाद सिद्धांत कहता है कि मानव बंदरों की प्रजाति में से है तो इसका क्या मतलब है MLA साहब को ऐमज़ॉन के जंगल में भेज दिया जाए अपने पूर्वजों के पास.?
BJP4Bihar BJP4India
BJP4Bihar BJP4India हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को घर घर भेंट कर छात्रों के माता पिता को समझना चाहिए की छात्रों को ईसाई धर्म के स्कूलों मे दाखिल कर वे हिंदू धर्म, संस्कृति और बच्चों के भविष्य पर स्वयं पहला वार कर रहे हैं।
BJP4Bihar BJP4India तो फीर मुसलमानो से नफरत और बैर क्यो ?
BJP4Bihar BJP4India पहले इसकी कराओ,अंग्रेज़ो के मुखबिर का dna निकलेगा
BJP4Bihar BJP4India Sabhi sanghiyo ka DNA test karao angrej nikalenge ajitanjum
BJP4Bihar BJP4India dna का भी धर्म होता है क्या।
BJP4Bihar BJP4India To fir kyo dar k muslim bany , Sikhs ny sir kata diye ek b muslim nahi bana
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »