और ज्यादा ऊंचाई पर लड़ने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी और सर्वाधिक प्रशिक्षित सेना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर तैनात हर भारतीय सैनिक के लिए पर्वतारोहण आना अनिवार्य होता है, जो कि पर्वतीय युद्ध में बहुत अहम कौशल होता है।'मॉडर्न वेपनरी' पत्रिका के वरिष्ठ संपादक हुआंग गुओझी ने एक लेख में लिखा, 'वर्तमान में, पठार और पर्वतीय सैनिकों के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और अनुभवी देश अमेरिका या रूस या कोई और यूरोपीय पावरहाउस नहीं है, बल्कि भारत है।' यह पत्रिका सरकार के अधीन आने वाली चाइना...
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हुआंग ने लिखा, 'भारतीय सेना की पर्वतीय टुकड़ियों में लगभग सभी सदस्यों के लिए पर्वतारोहण आना अनिवार्य है। इसके लिए भारत ने बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र से पेशेवर और शौकिया पर्वतारोहियों की भी भर्ती की है।' उन्होंने लिखा, 12 खंडों में दो लाख से ज्यादा सैनिकों के साथ भारत की पर्वतीय सेना दुनिया का सबसे बड़ा पर्वतीय युद्ध बल है।
उन्होंने कहा कि 1970 के दशक से भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर पर्वतीय सेना के आकार को बढ़ाया है और वहां सैनिकों व अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाई है। भारत 50 हजार सैनिकों वाला एक माउंटेन स्ट्राइक फोर्स भी बनाने की योजना तैयार कर रहा है। सियाचिन ग्लेशियर का उदाहरण देते हुए हुआंग ने लिखा, भारतीय सेना ने सियाचिन क्षेत्र में पांच हजार मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर सैकड़ों आउटपोस्ट स्थापित किए हैं। यहां छह से सात हजार सैनिक तैनात...
हालांकि, हुआंग ने अपनी जानकारी का स्रोत साझा नहीं किया लेकिन हथियारों की एक सूची साझा कि जिसे लेकर उन्होंने दावा किया कि इन हथियारों को भारतीय सेना ने उंची लड़ाइयों में इस्तेमाल करने के लिए पहाड़ों में तैनात किया है। उन्होंने लिखा, 'उपकरणों को लेकर भारतीय सेना ने विदेशों और घरेलू अनुसंधान और खरीद से पठार और पहाड़ों में लड़ाई के लिए उपयुक्त हथियार बड़ी संख्या में सुसज्जित किए हैं।'
हुआंग ने लिखा, भारतीय सेना ने अमेरिका से आधुनिक भारी हथियारों की खरीद पर भी खूब खर्च किया है। इसमें दुनिया का सबसे हल्का 155 एमएम होवाइत्जर एम777 और चिनूक जैसे हेलिकॉप्टर शामिल हैं जो हथियार ले जा सकते हैं और हमले की व सुरक्षा की क्षमताओं को बढ़ाते हैं। हुआंग ने हाई कैलिबर स्नाइपर रायफलों का भी जिक्र किया जो ऊंचे स्थानों पर तैनात भारतीय सैनिकों को दी गई हैं।
चीन ने अचानक हमारा भूगोल 60 किलोमीटर छोटा कर दिया है । उसने लद्दाख में हमारे हिस्से की साठ किलोमीटर ज़मीन दखल कर ली है ,वहाँ सड़क हैलीपैड और बैरकों का निर्माण करके हज़ारों सैनिकों की तैनाती कर दी है । भारतीय सेना सबसे अनुभवी
हमारी सेना केवल पहाड़ी युद्ध मे अनुभवी नही है ये हर परिस्थिति में अनुभवी है। भारतीय सेना का मेरा salute
It's ok. But obey जियो और जीने दो। Always.
60 km area gone in pahadi area Mari na jilao
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »