को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों का पूरा समर्थन हासिल है। इससे आंदोलन अब भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। पार्टी ने भीतर और बाहर बढ़ते असंतोष को रोकने के लिए मंडल समितियों का गठन कर दिया है। इसमें जाट नेता और ग्राम पंचायतों के नेता खाप सदस्यों के साथ मिलकर बीच का कोई रास्ता निकालने पर उन्हें राजी करने में जुट गए हैं।
बागपत सदर से भाजपा विधायक योगेश धामा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि खाप पंचायतों का किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद परेशानी जरूर खड़ी हो गई है। हम क्षेत्र में जाकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं। खाप के सदस्यों से व्यक्तिगत कर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन किसानों में इसे लेकर रोष है। जब हम किसानों से बात भी कर रहे हैं, तो वे कहते है कि आप ही सरकार से बात कर इसका निराकरण करवाओ। अगर सरकार बातचीत करती है तो इसका समाधान निकाला जा सकता है।किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर हरियाणा में देखने मिल रहा है।...
पार्टी ने सभी सांसदों और विधायकों को गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं, वहीं किसानों के बीच बैठक कर कृषि कानूनों पर उनकी नाराजगी दूर करने के लिए भी कहा है। भाजपा नेता किसानों को न सिर्फ नए कृषि कानून के फायदे बता रहे हैं, बल्कि यह भी समझा रहे हैं कि विरोधी दल किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना हित साध रहे हैं।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी में जाटों की बहुतायत है। यहां की क़रीब 70 विधानसभा सीटों में उनका दबदबा है। बीते चुनाव में भाजपा ने इनमें ज्यादातर सीटें जीती थीं। पूरे राज्य में एनडीए को 41.3 फीसदी वोट मिले थे, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 43.
हालांकि भाजपा खेमे से इस आंदोलन को लेकर दो राय नजर आ रही है। कुछ नेताओं का मानना है कि इस आंदोलन का लंबा खिंचना अब राज्य भाजपा के लिए नया सिरदर्द बना रहा है। वहीं खाप पंचायतों के समर्थन देने के बाद से पार्टी के लिए और मुश्किल खड़ी हो गई है। जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि राज्य में विधानसभा चुनाव फिलहाल दूर हैं, इसलिए दोनों ही पार्टियां किसानों के इस विरोध को ज्यादा तवज्जों नहीं दे रही हैं।
BJP4India sampalrahul कोई बड़ी बात नहीं। प्रधानमंत्रीजी चतुर है वो किसानों को मना लेंगे। बीजेपी के एक मात्र नेता है जो सब को शांत कर सकते है।
BJP4India sampalrahul
sampalrahul BJP4India 370 हटाने से भी खौफ़ खाती थी भाजपा CAA लाने से भी खौफ खाती थी भाजपा राम मंदिर की तारीख से भी खौफ खाती थी भाजपा बस वैसे ही खाप से भी खा रही है 😂😂😂😂
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »