कोरोना संक्रमण के खतरों से लड़ने और लोगों की मदद में सरकार अपना काम कर रही है तो साथ ही राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी लोगों की मदद कर रहे हैं. इनमें कांग्रेस महासिचव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल एक्टिव हैं. प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लोकप्रिय फैसलों पर खुला हमला करने से परहेज किया. यहां तक कि प्रवासी श्रमिकों के जरिए इशारों-इशारों में सरकार पर निशाना साधा.
कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले 21 मार्च एक वीडियो ट्वीट किया था. इसमें प्रियंका ने साबुन से अपने हाथ धोते हुए एक वीडियो अपलोड किया था और यह बताया कि कैसे 'छोटी-छोटी सावधानियां' कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करेंगी. प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीन पर तैनात किया है तो सूबे के कई शहरों में साझी रसोई स्थापित कराई ताकि कमजोर आर्थिक स्थिति वालों इस समय खाना मिल सके. प्रियंका ने 'कांग्रेस फाइट्स कोरोना' नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा है, जिसमें यूपी संगठन के करीब 200 लोगों को जोड़ रखा है. इसी ग्रुप के जरिए प्रियंका पार्टी की पूरी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए निर्देशित करती हैं.
लॉकडाउन के चलते सबसे बड़ी दिक्कत बेघर लोगों, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शे वाले और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को राशन की हो रही है. ऐसे में प्रियंका गांधी ने सूबे के सभी जिलों में कांग्रेस का सिपाही नाम से एक वॉलंटियर ग्रुप बनाया है. इसके लिए प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को जानकारी दी थी कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस विपत्ति की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं, शासन प्रशासन से मिलकर वे मदद करना चाहते हैं.
Very near ce
मैडम जी आप अभी तक सोच रही हैं कि मैं रसोई चलाएंगे अभी तो बहुत दिन बीत गए हैं जरा थोड़ा जल्दी से रसोई चालू करवाएं यही देश हित में और सभी लोगों को मिलकर इस लड़ाई को जीतना है
प्रियंका गांधी जी जय हो
Good job 🙏🙏
अभी तक मुझे किसी सरकार की मदत का एक सीरा तक नहीं दिखा पता नहीं मदत कहा जा रही ह
चलो कम से कम नींद से तो जाग गई। ईश्वर इनको सद्बुद्धि दे।
haaaa.... haaaa . atanki parast kom ko khila rahi hogi.
तोड़ देंगे शरीर का कोना कोना पर होने नही देंगे कोरोना ! 🤓 उ.प्र.पुलिस
Yogi ji is enough for UP. प्रियंका जी आप जाए इटली घूम के आईये।
कुछ ज्यादा नहीं दिख रहा है।। क्योंकि कांग्रेस के सिपाही 🤔 मुझे तो कहीं आसपास नहीं दिख रहे हैं,,अब आप सब बताओ क्या कांग्रेस सिपाही बातों में ही दिख रहे हैं कि कहीं जमीन पर भी दिख रहे हैं
abhi inke Pati ke pas bhi mauka hai....kishano ke lute hue paise wapis karne ke...paap dhone ka....
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »