असम : विधायक लेहो राम बोरो का कोविड-19 से निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 37 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

असम : विधायक लेहो राम बोरो का कोविड-19 से निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताया LadengeCoronaSe Coronavirus Covid19 CoronaVaccine OxygenCrisis OxygenShortage PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI

राज्य में एक सप्ताह के भीतर कोविड-19 के कारण दो मौजूदा विधायकों की मौत हुई है। तामुलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बोरो को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले, गुसाईगांव से चार बार विधायक रहे माजेन्द्र नारजरी की बुधवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोरो के निधन पर शोक प्रकट किया और राज्य के लिए इसे बड़ा नुकसान बताया। पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी बोरो के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनकी सामुदायिक सेवाओं को याद किया। बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख प्रमोद बोरो ने भी विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे तामुलपुर क्षेत्र तथा यूपीपीएल के लिए बड़ा नुकसान बताया।विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि शुक्रवार रात से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आज उनकी कोविड के कारण मौत हो गई। यूपीपीएल के टिकट पर पहली बार विधायक बने बोरो के परिवार में दो बेटे हैं।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI बहुत दुखद ॐ शांति ॐ

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।