शो ‘ये रिश्त क्या कहलाता है’ में इस वक्त बहुत दिलचस्प मोड़ आ चुका है। आरोही और अक्षरा को लेकर गोयनक-बिरला फैमिली के बीच बहुत कन्फ्यूजन चल रही है। अभिमन्यु बिरला अक्षरा को पसंद करता है, वहीं अक्षरा भी अभिमन्यु को चाहती है। लेकिन बीच में आरोही आ चुकी है। आरोही अभिमन्यु को पाना चाहती है।
अब दिवाली पास आ रही है इसलिए धनतेरस के मौके पर अभिमन्यु के घर में बेटे की शादी की बात चलती है। मंजरी को लग रहा है कि उसका बेटा डॉ आरोही को प्यार करता है। वहीं अभिमन्यु के पिता भी चाहते हैं कि उनकी बहू कोई काबिल डॉक्टर हो न की साधारण घर संजोने वाली कोई लड़की। इधर, मंजरी की बड़ी बहन और रिश्ते में जेठानी अभिमन्यु के लिए अक्षरा को ही पसंद कर रही है क्योंकि वह चाहती है कि घर में दब्बू स्वभाव की लड़की आए। ऐसे में उन्हें कन्फ्यूजन की जड़ समझ आ गई है, लेकिन वह खुलासा नहीं खेल करना चाहती है। यहां अभिमन्यु गोयनका हाउस पहुंचने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में वह आरोही और अक्षरा को मैसेज में बताता है कि वह उनके घर आ रहा है। ये सुन दोनों बहने बेहद खुश हो जाती हैं।
दिवाली की रात जब अक्षरा घर से बाहर आती है तो उसकी मुलाकात अभिमन्यु से होती है। घर के अंदर आरोही खुशी से पागल हो रही है कि अभिमन्यु घर आ रहा है।इधर अभिमन्यु और अक्षरा का प्यार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। क्या होगा जब आरोही को पता चलेगा कि अभिमन्यु आरोही से नहीं बल्कि बड़ी बहन अक्षरा से प्यार करता है और उसका हाथ मांगने के लिए ही वह गोयनका हाउस आया है।
गोयनका परिवार भी चाहता है कि अक्षरा बिरला परिवार में और आरोही बिरला अस्पताल में बेस्ट डॉक्टर बने। लेकिन आने वाले एपिसोड में मामला काफी बिगड़ने वाला है। बतादें, आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा रोमांच से भरपूर होने वाला है। क्योंकि बात सगाई तक पहुंचने वाली है और लगातार ये कन्फ्यूजन बना ही रहेगा।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »