पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस व भाजपा समर्थकों में हुए खूनी संघर्ष से बंगाल में सियासी उबाल आ गया है। तीन कार्यकर्ताओं की मौत से नाराज भाजपा ने रविवार को राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़पें हुईं हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, अब इसकी गरमाहट दिल्ली तक महसूस की जा रही है। राज्यपाल दिल्ली पहुंच गए हैं। वह हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि हिंसा में तृणमूल कार्यकर्ता के मारे जाने की बात भी कही जा रही है।
रविवार महानगर में भाजयुमो ने जुलूस निकाला। जुलूस जब महात्मा गांधी रोड से सेंट्रल एवेन्यू क्रासिंग की तरफ बढ़ रहा था तो पुलिस ने उसे रोक दिया। इसे लेकर भाजपाइयों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कुछ समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इस बीच बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी दिल्ली पहुंच गए हैं। वे इस घटना एवं उसके बाद पैदा हुए गंभीर हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेंगे।रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का प्रतिनिधिदल संदेशखाली पहुंचा। प्रदेश भाजपा...
वहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद प्रतिनिधिदल जब दोनों शवों को कोलकाता ला रहा था, तब पुलिस ने मिनाखां के मालंचा मोड़ पर शववाही वाहनों को रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई। भाजपा नेताओं ने मालंचा में सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी। हालांकि बाद में भाजपा ने संदेशखाली में दोनों शवों के दाह संस्कार का निर्णय लिया।दूसरी तरफ उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल पर्यवेक्षक एवं राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के नेतृत्व में तृणमूल का प्रतिनिधिदल मृत पार्टी समर्थक कयूम...
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना से अवगत कराया गया है। हमें यकीन है कि केंद्र इसे गंभीरता से लेगा। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
बंगाल की हिंसा में जितना योगदान भाजपा का है उतना ही ममता बनर्जी का जो कानून का पालन कर सख्ती नहीं कर पाए रहीं हैं। ऐसे में वहां की जनता को समझना होगा क्योंकि दोनों ही दल अपनी घृणित राजनीति की रोटी सेंकने में मग्न हैं।
India will be on fire till Modi govt remains in power.
बंगाल को सत्ता प्राप्त करने के लिए हिंसा में झोंकना ठीक नहीं है।
drama Bana kar rakh di hai witch , isaka apna koi marega tabhi dusaron ka Dard ka ahsas hoga iss witch WB CM Ko..,.....
Why Article 356 is not yet invoked ? PMOIndia HMOIndia
Kaya Bengal mea danga rokne ke hetu cm ko jel mea dala ja sakta hai or President rules lagaya nahi ja sakta hai?
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »