UP Election 2022 : रेहड़ी-पटरी वाले योगी से खुश, युवाओं को अखिलेश पर विश्वास, देखिए रायबरेली का क्या है मूड?

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

UPElection2022 : रेहड़ी-पटरी वाले योगी से खुश, युवाओं को अखिलेश पर विश्वास, देखिए रायबरेली का क्या है मूड? upelectionwithamarujala votekaro वोटकरो

रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग।रायबरेली में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, छोटे दुकानदार और मजदूर योगी सरकार के कामकाज से खुश हैं। इनका कहना है कि उन्हें सरकार ने पूरे कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया। मुफ्त आवास दिया, स्वरोजगार शुरू करने के लिए बिना शर्त लोन दिया जा रहा है। ये आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया है। वहीं, कुछ युवाओं का कहना है कि उनके लिए अखिलेश यादव की सरकार ही अच्छी रही है। मौजूदा सरकार ने रोजगार, शिक्षा के लिए कुछ नहीं किया। पेपर लीक हुए, सरकारी भर्तियां नहीं निकल रहीं हैं।...

हरमिंदर सिंह सलूजा ने कहा कि रायबरेली को जो कुछ मिला वो कांग्रेस ने दिया है। उसके बाद कांग्रेस के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया। यहां की जनता ने सबको मौका दिया, लेकिन सभी ने रायबरेली के साथ भेदभाव किया। सूरज शुक्ला ने कहा कि आज जो भर्तियां हो रहीं हैं, उसकी प्रक्रिया पारदर्शी हुई है। भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। काफी विकास कार्य हुए हैं। सूरज ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि ये लोग जातिवाद को बढ़ावा देते हैं।

रामचंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के लिए अखिलेश यादव ही अच्छे हैं। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। सात सालों में यहां भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। सभी सरकारी संस्थानों को प्राइवेट किया जा रहा है। मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। अब केवल कांग्रेस ही विकल्प है।

सुनील कुमार ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार में आई थी, उनमें से कोई काम नहीं किया गया। भाजपा ने कहा था कि युवाओं को रोजगार मिलेगा, गंगा साफ होगी, गौ माता की सुरक्षा होगी, आम इंसान का स्तर ऊपर जाएगा, गरीब इंसान को हवाई जहाज पर चढ़ाने की बात कही थी, लेकिन उसकी चप्पल भी छीन ली।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सिंगापुर के शटलर ने तोड़ा भारतीयों का सपना, किदांबी श्रीकांत को रजत से करना पड़ा संतोषवुमन्स सिंगल्स के फाइनल में दूसरी वरीय अकाने यामागुची ने दुनिया की नंबर एक ताई जु यिंग पर शानदार जीत दर्ज की। यामागुची इस तरह इतिहास में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में वुमन्स सिंगल्स का खिताब जीतने वाली जापान की दूसरी खिलाड़ी बन गईं।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »

गौतम गंभीर को IPL 2022 से पहले इस फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का मेंटर नियुक्त कियाआइपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर को अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान भी रह चुके हैं और अपनी कप्तानी में टीम को दो खिताब दिला चुके हैं। आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पीड़ित गरीब मजदूर को उनका पैसा वापिस कब मिलेगा
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »

यूपी चुनाव से पहले शाहजहांपुर से PM मोदी का नारा- UP+YOGI, बहुत है UPYOGIगंगा एक्सप्रेसवे मेरठ-बुलन्दशहर मार्ग (NH-334) पर मेरठ के बिजौली ग्राम से शुरू होकर प्रयागराज बाइपास (NH-19) पर जुडापुर दांदू ग्राम के पास समाप्त होगा. इसके निर्माण में 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी.
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

अफगानिस्तान का पहला बजट तैयार करेगा तालिबान, आंतरिक आय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाएगातालिबान विदेशी सहायता के बगैर अफगानिस्तान के पहले बजट को अंतिम रूप देगा। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद युद्ध से जर्जर देश में उत्पन्न मानवीय संकटों को लेकर चिंता के बीच तालिबान यह कदम उठाने जा रहा है। अफगानिस्तान का बजट विदेशी मदद के बगैर तैयार किया गया है।
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »

यूपी चुनाव 2022: रायबरेली पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, देखिए चाय पर चर्चायूपी चुनाव 2022: रायबरेली पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, देखिए चाय पर चर्चा UPElections2022 upelectionwithamarujala votekaro वोटकरो
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागे गए ड्रोन को मार गिराया - BBC Hindiसऊदी अरब ने रविवार को हूती विद्रोहियों की ओर से लॉन्च किए गए एक ड्रोन को मार गिराया है. Je ka ho rho h bhaiya
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »