2 दिन की दुल्हन थी मेरी बेटी, विकास दुबे कांड में पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया; कोई तो बचा ले मेरी बच्ची कोकरीब 2 साल पहले गैंगस्टर विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। उसमें अमर दुबे का भी नाम जोड़ा गया। जिसकी पत्नी खुशी दुबे को पुलिस ने डेढ़ साल से जेल में बंद रखा है। मैं उसी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी हूं। मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं था। उसकी शादी के दो दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि उसे जेल का मुंह देखना पड़ गया। पूरी दुनिया के सामने हम तमाशा बन गए...
हम खुशी के लिए अब लड़का देखने लगे। हमने सोचा कि लड़का देखकर रख लेते हैं और 18 साल की होने पर उसकी शादी कर देंगे। हमें एक ड्राइवर जानता था। उसने हमसे कहा कि हम कानपुर के पास ही बिकरू गांव में चले जाएं और जाकर विकास दुबे से मिल लें, हमारा काम हो जाएगा। हमने अपनी बेटी खुशी की शादी की बात की। विकास दुबे ने मेरे पति से कहा कि चिंता न करो तिवारी जी, आपकी बेटी की शादी हम करवाएंगे। कुछ दिन के बाद विकास दुबे का फोन आया कि हम उन लोगों को लड़की दिखाएं। वह अपने साथ रहने वाले अमर दुबे के साथ मेरी बेटी की शादी करना चाहता था।
जब मुझे पता चला कि विकास दुबे के परिचित यहां शादी हो रही है तो हमने मना कर दिया, लेकिन उसकी धमकी की वजह से झुकना पड़ा। खुशी को लगता था कि शादी का मतलब खूब सारा अच्छा खाना, पहनना और घूमना होता है। शादी के बाद वहां से अगले दिन सुबह पांच बजे आ गए। विकास दुबे ने एक बात जरूर कही थी कि खुशी को कोई भी परेशानी होगी तो उसकी जिम्मेदारी मेरी रहेगी।
हमें पता लगा कि खुशी को जेल भेज दिया गया है। धीरे-धीरे मेरे घर पत्रकार आने लगे। पत्रकारों का जमावड़ा लगने लगा कि मैंने खुशी की शादी वहां क्यों की, कैसे की, खुशी से मेरी बात कब हुई वगैरह-वगैरह। मैं तो पहले से ही परेशान थी। पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दे पा रही थी। मैंने सभी पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया। मुझे समाज और मोहल्ले में बहुत शर्मिंदगी होने लगी कि आखिर हमारे साथ क्या से क्या हो गया, लोग हमारे बारे में क्या सोचते...
अत्यंत दर्दनाक किस्सऻ है
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
एयर इंडिया फिर दुनिया की बेहतरीन एयरलाइन बनाने में जुटा टाटा, बड़े विमान आर्डर की तैयारीAir India के बेड़े में 140 से ज्यादा विमान शामिल है। अधिग्रहण के बाद टाटा ग्रुप ने नए विमान बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: Navjivan - 🏆 2. / 68 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: DW Hindi - 🏆 8. / 63 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »