Mi 9T से संबंधित अफवाहें पिछले काफी समय से सामने आ रही है लेकिन इस बीच अब हाल ही में यह बात सामने आई है कि Xiaomi एक नए स्मार्टफोन Mi 9T Pro पर भी काम कर रही है। Mi 9T Pro को स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। Mi 9T के साथ 12 जून को Mi 9T Pro को भी लॉन्च किया जा सकता...
गीकबेंच लिस्टिंग को 7 जून यानी शुक्रवार को पब्लिश किया गया है जिससे मी 9टी प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। यह स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro के समान हैं जिन्हें गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था।
गीकबेंच लिस्टिंग में Mi 9T Pro ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,453 और 10,363 स्कोर किया है। यह स्कोर काफी हद तक Redmi K20 Pro के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परिणामों के समान हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में रेडमी के20 प्रो का 8 जीबी रैम वेरिएंट ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,748 और 10,202 स्कोर किया था।गीकबेंच लिस्टिंग के सामने आने के बाद अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi 9T Pro। ठीक उसी तरह जिस तरह Redmi K20 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Mi...
बता दें कि Xiaomi ने Mi 9T Pro स्मार्टफोन से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 12 जून को Mi 9T को लॉन्च करने जा रही है। फिलिपिंस की वेबसाइट Revu के मुताबिक, कई अनाधिकारिक सेलर्स अभी तक लॉन्च नहीं हुए Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को फिलिपिंस में बेच रहे हैं। फोन को करीब 25,500 रुपये से करीब 28,100 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »