कुछ दिन पहले ही Redmi Note 8 का कंसेप्ट पर आधारित रेंडर सामने आया था। इसके साथ शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने जनरल मैनेजर लू विबिंग ने खुद ही 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले एक फोन का टीज़र ज़ारी किया था। अब शाओमी के इस अधिकारी के रेडमी नोट 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, बड़ी बैटरी और बेहतर इमेज क्वालिटी के बारे में बताया गया है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें फोन ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ नज़र आ रहा...
रेडमी के अधिकारी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करके बताया है कि रेडमी नोट 8 ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें लेगा। संभवतः यह 64 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। याद रहे कि लू विबिंग ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। यह एक रेडमी फोन का था जिसमें चार रियर कैमरे हैं और इनमें से एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। कंपनी Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सेंसर रेडमी नोट 8 का हिस्सा...
इसके अतिरिक्त रेडमी के जनरल मैनेजर ने बताया कि रेडमी नोट 8 को बेहतर बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। इसमें 4,000 एमएएच से ज़्यादा बड़ी बैटरी दिया जाना तय है। उन्होंने यह भी बताया कि रेडमी नोट 8 हाथों में बेहतरीन एहसास देगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो रेडमी नोट 7 से ज़्यादा होगी। यह इशारा है कि कंपनी ऐसा बेहद ही छोटा नॉच देकर या पॉप-अप सेल्फी कैमरे के ज़रिए फुल-स्क्रीन डिस्प्ले देकर कर पाएगी।
पोस्ट से यह भी साफ है कि लू विबिंग खुद ही इन दिनों Redmi Note 8 को इस्तेमाल कर रहे हैं। रेडमी नोट 8 को चीनी मार्केट में 29 अगस्त को रेडमी ब्रांड के 70 इंच के टीवी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों को स्लैशलीक्स द्वारा साझा किया गया है। इसमें हैंडसेट का रियर पैनल नज़र आ रहा है। यहां वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल है। प्रतीत होता है कि कंपनी इसमें चार सेंसर देने वाली है। फोन ग्लॉसी बैकपैनल, घुमावदार किनारे, 3.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »