OnePlus हर साल दो फ्लगैशिप स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाती है। इस कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro हैं जिसमें वनप्लस 7टी ज़्यादा किफायती है। इसका दाम 34,999 रुपये से शुरू होता है। OnePlus के इस स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। वनप्लस 7टी को OxygenOS 10.0.
अपडेट के बारे में बीते हफ्ते के आखिर में बताया गया था। यह धीरे-धीरे वनप्लस 7टी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। यह धीरे-धीरे सभी वनप्लस 7टी हैंडसेट का हिस्सा बनेगा। चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट की मदद से कुछ ऐप्स की लॉन्च स्पीड बढ़ जाएगी। ऑप्टिमाइज़्ड रैम मैनेजमेंट, कुछ ऐप्स से जुड़े ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन वाली समस्या, सिस्टम स्टेब्लिटी और अन्य कमियां इस अपडेट से दूर हो जाएंगी। अपडेट अपने साथ नवंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। यह कैमरे की फोटो क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है। इससे पहले मिले 10.0.
मज़ेदार बात यह है कि कुछ यूज़र्स ने 10.3.0 वर्ज़न नंबर वाला अपडेट मिलने का दावा किया है। OnePlus फोरम पर इस समस्या को माना गया है। मॉडरेटर ने बताया है कि कंपनी इसकी जांच कर रही है। स्मार्टफोन को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में वनप्लस 7टी को बड़ा सिस्टम अपडेट मिलने में अभी वक्त है।
OnePlus ने अक्टूबर महीने में OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T Pro McLaren Edition को भी लॉन्च किया था। ये डिवाइस स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आते हैं।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »