Night Curfew: पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू, अगले सात दिनों तक बार और होटल रहेंगे बंद

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

Night Curfew: पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू, अगले सात दिनों तक बार और होटल रहेंगे बंद coronavirus lockdown nightcurfew COVID19

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर तीन अप्रैल से पुणे में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगेगा। अगले शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को यह जानकारी पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने दी। वहीं, अगले सात दिनों के लिए पुणे जिले में सभी बार, होटल, धार्मिक स्थान और रेस्तरां सात अप्रैल से बंद रहेंगे। हालांकि घरेलू सामान की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में...

महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 43183 नए मामले सामने आए, 32,641 रिकवर हुए और 249 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामले 28,56,163 हैं। कुल 24,33,368 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 3,66,533 हैं। कोरोना से अब कर 54,898 की जान गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। यहां कुल मामले 4,23,360 हैं। कुल डिस्चार्ज 3,55,691 हैं। सक्रिय मामले 55,005 हैं। यहां कोरोना से अब तक 11,704 की मौत हुई है। इस बीच, मुंबई और...

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में हाल के दिनों में कोरोना के बेकाबू होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले मार्च महीने में ही राज्य में 6,51,513 मामले सामने आए। जबकि बीते अक्टूबर से फरवरी के बीच कुल पांच महीनों में 7,38, 377 मामले सामने आए थे। संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने का मुख्य कारण यही है कि लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो आपस में उचित शारीरिक दूरी रख रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित राज्य के अधिकारी और मंत्री मास्क न पहनने वालों...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

बार होटल बंद होगा तू बसूली कैसे करेगा

अभी ताली थाली बजाने और दिया जलाने के दिन नही आये है। बंगाल में चुनाव के बाद फिर से दोहराना है। जब तक कोरोना नही तब तक डरना नही।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।