MP में 10वीं पास सेक्सटॉर्शन का शातिर:
15 साल का स्टूडेंट लड़की बनकर लड़कों के न्यूड वीडियो बनाता, फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता, अपने चाचा को बनाया पहला शिकारमध्य प्रदेश के सिंगरौली में 15 साल का 10वीं पास स्टूडेंट सेक्सटॉर्शन का शातिर निकला। उसने लड़की बनकर लड़कों को फंसाया और उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उसने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लड़की के नाम से लड़कों को वॉट्सऐप कॉल किए और पोर्न वीडियो भेजे थे। फिर वीडियो कॉल कर उन्हें न्यूड कराकर उनकी रिकॉर्डिंग कर ली। फिर इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लग...
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी टेक्नोलॉजी का जानकार है। उसने भारत में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर अपने फोन में VPN के जरिए लोकेशन यूएई दिखाकर इंस्टाल कर रखा था। इससे वह लड़कियों के नाम से लड़कों को वॉट्सऐप पर कॉल करता था। आरोपी ने अब तक 15 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है। इनमें से कई आईडी बंद भी हो चुकी हैं।मोरवी के एक 21 साल के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि प्रियंका नाम की एक युवती ने वॉट्सऐप कॉल कर उसका न्यूड वीडियो बना लिया है। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर...
आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाता था। उसके बाद पोर्न वेबसाइट से वीडियो डाउनलोड करके भेजता था और यह बताता था कि यह वही है। उसके बाद जब आदमी उसके जाल में फंस जाता था तो वह न्यूड वीडियो कॉल करने की जिद करता था। न्यूड वीडियो कॉल के दौरान वह वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था और फिर वीडियो के दम पर ब्लैकमेल कर मनचाहे पैसे ऐंठ लेता था।
आरोपी इतना शातिर था कि वह पैसे हमेशा ऑनलाइन ही लेता था और उस पैसे से डार्कवेव के जरिए हैकिंग सॉफ्टवेयर खरीदता था। इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी में भी उसने पैसे कन्वर्ट करवाए हैं, जिसकी जांच चल रही है।मोरवा थाने के निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने अपने घर से ही ब्लैकमेलिंग की शुरुआत की। उसने पहला निशाना अपने सगे चाचा को बनाया। चाचा को उसने पहले एक पोर्न वीडियो भेजा। पोर्न देखने के बाद चाचा ने उससे बातचीत शुरू की। जब चाचा उसके जाल में फंस गया तो उसने वीडियो कॉल कर चाचा की रिकॉर्डिंग कर ली...
बहुत बड़ा उपलब्धि है, पुलिस ने सजागता का परिचय दिया है.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »