IPL का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरु होने वाला है। 2022 सीजन को लेकर फैंस की बेकरारी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल आधा IPL कोरोना के कारण यूएई में शिफ्ट करना पड़ा था। इसबार IPL वापस भारत लौटा है। IPL के सारे लीग मुकाबले महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे।इस सीजन IPL में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें भाग लेंगी। एक टीम गुजरात टाइटन्स है, जिसके कप्तान हार्दिक पंड्या हैं। सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ रुपए में गुजरात की फ्रेंचाइजी खरीदी...
दूसरी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसके कप्तान केएल राहुल हैं। नीलामी के दौरान आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए में इसे खरीदा था। लखनऊ IPL के इतिहास की सबसे महंगी टीम है।सबसे ज्यादा बार IPL खिताब जीतने और फाइनल में पहुंचने के आधार पर टीमों की सीडिंग तय हुई है। इस आधार पर मुंबई को टॉप सीडिंग मिली और CSK को दूसरी सीडिंग दी गई है। KKR तीसरे और सनराइजर्स चौथे स्थान पर आई है। इसी तरह बाकी टीमों की सीडिंग तय हुई...
1, 3,5 और 7 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप A में है। इसी तरह 2, 4, 6 और 8 नंबर की सीडिंग वाली टीम ग्रुप B में है। लखनऊ और गुजरात नई टीमें हैं। लखनऊ को ग्रुप ए में और गुजरात को ग्रुप बी में रखा गया है।एक ग्रुप में शामिल हर टीम आपस में दो-दो मैच खेलेगी। वहीं, हर टीम दूसरे ग्रुप में समान पॉजिशन पर मौजूद टीम के साथ दो मैच खेलेगी। इसे ऐसे समझिए। KKR अपने ग्रुप की सभी टीमों यानी मुंबई, राजस्थान, दिल्ली और लखनऊ के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। KKR सीडिंग के आधार पर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है। वहीं,...
अगर कोई भी टीम BCCI को बिना बताए किसी खिलाड़ी को बायो-बबल में प्रवेश करने देती है तो पहली बार नियम के उल्लंघन पर 1 करोड़ रुपए जुर्माना देना होगा।दूसरी बार प्वाइंट टेबल में एक अंक कटेंगे। वहीं, तीसरी बार नियम तोड़ने पर दो अंकों की कटौती की जाएगी।IPLमें इस बार विराट कोहली 2013 के बाद पहली बार RCB की कप्तानी नहीं करेंगे। कोहली ने पिछले साल के आईपीएल के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में कोहली बतौर खिलाड़ी इस सीजन IPL में खेलते दिखाई देंगे। बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: News18 Hindi - 🏆 13. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 Hindi - 🏆 13. / 51 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »