Hockey Captain Manpreet Marriage: वैवाहिक बंधन में बंधे मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में हुआ आनंद कारज

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 32 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 16%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

आज एक-दूजे के हो जाएंगे हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में आनंद कारज manpreetpawar07 illisaddique HockeyCaptainManpreet HockeyIndia

जालंधर, जेएनएन। भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनका विवाह मलेशिया की रहने वाली इली सादिक से हुआ है। मनप्रीत और उनके स्वजनों, मेहमानों की मौजूदगी में यहां गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में उनका आनंद कारज संपन्न हुआ। बता दें कि मनप्रीत के घर वालों ने बहू का नाम नवप्रीत कौर रखा है।

मनप्रीत इली से वर्ष 2012 में मलेशिया में सुल्तान आफ जौहर कप के दौरान मिले थे। तब मनप्रीत जूनियर हाकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। उसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलेशिया की सेना के लिए हाकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी। जालंधर के गुरुद्वारे में भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मलेशिया की इली के साथ आनंद कारज संपन्न हुआ।भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के आनंद कारज में हाकी के कई दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। हाकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के अलावा अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वरुण कुमार गुरुद्वारा में मौजूद रहे।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।