नागरिकता कानून का विरोध, लखनऊ में हिंसानागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को ऐहतिहातन बंद भी किया गया, हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया। कुछ घंटे के लिए दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल...
लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान परिवर्तन चौक के आसपास के इलाके में 20 मोटरसाइकिलें, 10 कारें, तीन बसें और चार मीडिया की ओबी वैन में आग लगा दी गई। लखनऊ के परिवर्तन चौक पर कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व कई अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी। इसी तरह कलेक्ट्रेट व कैसरबाग क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में राजीव चौक समेत 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। राजीव चौक, जनपथ, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस वसंत विहार और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे। हालांकि बाद में अधिकतर को खोल दिया गया।
हैदराबाद दक्षिणी के डीसीपी अविनाश मोहंती ने कहा कि शहर में किसी भी संगठन को पूरे दक्षिण क्षेत्र में किसी भी रैली, जुलूस या खुले विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। लाल किले पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के चलते सुबह से ही धारा 144 लगा दी गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जुटे। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
पटना में रेल रोकी गई। आरपीएफ ने पटना जंक्शन समेत राज्य के सभी स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। प्रदर्शनकारियों ने एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। लेफ्ट के इस बंद को कांग्रेस, रालोसपा और अन्य दलों ने समर्थन दिया था। गुजरात में अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी हुए घायल। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। साथ समूचे कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है।
असम में चल रहे प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट ने सरकार को शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में खबर आई कि यहां शुक्रवार सुबह 9 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विभिन्न वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव भी किया।
PMOIndia AmitShahOffice असम में बहुत से हिंदू घुसपैठिए पाए गए इसीलिए कैब लाना पड़ा उनको बचाने के लिए ।
PMOIndia AmitShahOffice यह विरोध प्रदर्शन नहीं है जी यह खुला गुंडई है जो सरकार को दबाना चाहते हैं
PMOIndia AmitShahOffice मुठ्ठी भर अल्पसंख्यक उपद्रवी और हारे हुए विरोधी दल पूरे देश भर में अराजकता का माहौल बना कर दंगे करवाने पर आमादा है।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »