Covid-19 India: आठ महीने बाद कोरोना से एक दिन में हुईं सबसे कम मौतें, नए मामलों में भी आ रही कमी

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 32 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 16%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

Covid19India: आठ महीने बाद कोरोना से एक दिन में हुईं सबसे कम मौतें, नए मामलों में भी आ रही कमी CoronaVirusUpdates

देश में आठ महीने बाद एक दिन में कोरोना वायरस के चलते सबसे कम 145 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए यह भी कहा कि इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे में 14 हजार से कम नए मामले भी सामने आए हैं। रोजाना नए मामलों से अधिक स्वस्थ्य होने वालों का क्रम भी बना हुआ है। महामारी को मात दे चुके यानी पूरी तरह से ठीक हो चुके लोगों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो गया...

मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 13,788 नए मामले मिले हैं। 12 जनवरी को भी 12,548 नए केस मिले थे। इस दौरान 14,457 मरीज ठीक हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 71 हजार को पार कर गया है, जिनमें से एक करोड़ दो लाख 11 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 1,52,419 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 96.59 फीसद हो गई है और मृत्युदर 1.

गौरतलब है कि देश में कोरोना का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण से अब तक देशभर में दो लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

जय श्री मोदी जी करोना का टीका आया करोनामे कमी भी आगया है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।