चीन ने ताइवान की आजादी का समर्थन करने वाले नेताओं का नाम लेकर खुलेआम अंजाम भुगतने की धमकी दी है। चीन ने कहा कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करेगा। जिसके बाद ताइवान ने भी जवाब देने में देरी नहीं करते हुए कहा कि हम अपनी आजादी और लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे। अभी कुछ ही दिन पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को शांतिपूर्ण अपने देश में मिलाने की बात कही थी। जिसके जवाब में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा था कि हमारे भाग्य का निर्धारण चीन नहीं कर सकता है। इस लिस्ट में...
चीन की इस धमकी पर ताइवान ने भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री जोसेफ वू के हवाले से ट्वीट कर व्यंग किया कि इसके लिए वे चीन के आभारी हैं। ताइवान में चीन की इस धमकी का लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। ताइवान ने कहा है कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था हैं, जहां कानून का शासन चलता है, चीन का नहीं। हम इस तरह की धमकियों और उकसावों को स्वीकार नहीं करते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम...
मुझे सीसीपी द्वारा जीवन भर के लिए काली सूची में डालने और प्रतिबंधित करने के बाद बधाई के अनगिनत संदेश मिले हैं। बहुतों को न पहचाने जाने से जलन होती है; कुछ पूछते हैं कि वे इसके लिए कहां आवेदन कर सकते हैं। दुर्लभ सम्मान पाने के लिए, मैं ताइवान की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा।जोसेफ वू चीनी प्रवक्ता ने कहा कि ये अलगाववादी जिद्दी लोग ताइवान को स्वतंत्रता के लिए उसका रहे हैं। इससे क्रॉस-स्ट्रेट्स टकराव की संभावना बढ़ सकती है। ये लोग दुर्भावनापूर्ण रूप से चीन की मुख्य भूमि पर हमला बोल...
झू ने कहा कि दंडात्मक उपायों के तहत ताइवान के इन नेताओं और उनके परिवार के लोगों को चीन की मुख्य भूमि, हॉन्ग कॉन्ग और मकाओ के विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाना शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि ताइवान के इन प्रतिबंधित नेताओं से संबंधित संगठनों को मुख्य भूमि के संगठनों और व्यक्तियों के साथ सहयोग करने से प्रतिबंधित किया जाएगा। इन लोगों से संबंधित बिजनेस और दूसरे धन कमाने वाली कंपनियों को चीन की मुख्य भूमि पर व्यवसाय की अनुमति नहीं दी जाएगी।चीन की धमकी तो पढ़...
चीन के प्रवक्ता ने ताइवान के लोगों और नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं, मातृभूमि को धोखा देते हैं या देश को विभाजित करते हैं, उनका कभी भी अच्छा अंत नहीं होगा। इन लोगों के साथ इतिहास न्याय करेगा और लोग इनकी विचारधारा को खारिज कर देंगे। उन्होंने कहा कि चीन के मुख्य भूमि का कानून इन लोगों के खिलाफ आपराधिक केस चलाएगा और इन्हें जीवनभर के लिए दोषी ठहराया जाएगा।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »