संयुक्त अरब अमीरात के लिए आज का दिन धमाकों से भरा रहा, जिसमें देश के एक मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। यूएई की राजधानी अबू धाबी के मुख्य एयरपोर्ट पर सोमवार को आग लग गई और तीन ईंधन टैकरों में विस्फोट हो गया। अबू धाबी पुलिस ने इसके लिए ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया है। यह यूएई के लक्ष्यों के खिलाफ एक बेहद असामान्य हमला प्रतीत होता है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली...
10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 25 साल तक देश के हर बच्चे को स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा देने के लिए पर्याप्त है। कोरोना काल में भारत में अरबपतियों की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 143 हो गई। अगर सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों पर एक प्रतिशत अतिरिक्त कर लगा दिया जाए, तो देश को लगभग 17.7 लाख अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकते हैं।
राज्य के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री और नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को जिले में जहरीली शराब के सेवन से 11 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नालंदा की घटना ने राज्य में शराबबंदी को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अवैध शराब के धंधे में लिप्त सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। मंत्री ने आश्चर्य जताया कि कैसे कुछ राजनेताओं ने इस तथ्य के बावजूद कि इसे व्यापक समर्थन मिला है, शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की। क्या ये...
अरबपतियों के लिए कोरोना काल बहुत ही शानदार रहा। कोरोना काल में अरबपतियों की दौलत में करीब 5000 अरब डॉलर यानी करीब 370 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की दौलत कोरोना काल में करीब दोगुनी हो गई है। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने मानव शरीर के लगभग हर अंग का ऑपरेशन करना संभव बनाया है। लेकिन, आज से कुछ सौ साल पहले ऐसा करना बहुत मुश्किल होता था। पुराने समय में कबीले, जातियां और राजा-महाराजा अपनी सीमाओं के विस्तार के लिए लड़ते रहते थे। उनमें से कई जब युद्ध के दौरान घायल होते थे तो उनका इलाज करना मुश्किल हो जाता था। लेकिन, हाल में ही 2000 साल पहले खोपड़ी के ऑपरेशन का एक सबूत मिला है। इसमें उस समय के डॉक्टरों ने धातु का इस्तेमाल कर टूटी हुई खोपड़ी को जोड़ दिया...
दरभंगा राज के माधवेश्वर परिसर में राज दरभंगा के आखिरी राजकुमार यज्ञेश्वर सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसे श्यामा मंदिर परिसर भी कहते हैं, जहां देश-विदेश के श्रद्धालु पूजा-पाठ करने आते हैं। राजकुमार का निधन शनिवार की शाम हो गया था। वे 78 वर्ष के थे। वे कला-साहित्य और फिल्मों के बहुत बड़े शौकीन थे। उन्होंने अपने जमाने में 'चित्रा विद्याश्री' नाम की फ़िल्म डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी बनाई थी जो बिहार, बंगाल, ओडिशा, नेपाल और बांग्लादेश में हिंदी फिल्मों का डिस्ट्रिब्यूशन करती...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: News Nation - 🏆 15. / 51 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »