Bhagalpur:'Mango मैन' के नाम से मशहूर अशोक हर साल उगाते है आम की कई नई प्रजातियां, आपने सुने भी नहीं होंगे इतने नाम बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम देश और दुनिया में अपने खास स्वाद के लिए चर्चित है. हालांकि, अब जर्दालू आम को भी टक्कर मिलने लगी है. भागलपुर के अशोक चौधरी हर साल आम की कई नई प्रजातियों को विकसित करते हैं, जो स्वाद के साथ दिखने में जर्दालू आम को भी पीछे छोड़ देता है.
बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम देश और दुनिया में अपने खास स्वाद के लिए चर्चित है. हालांकि, अब जर्दालू आम को भी टक्कर मिलने लगी है. भागलपुर के अशोक चौधरी हर साल आम की कई नई प्रजातियों को विकसित करते हैं, जो स्वाद के साथ दिखने में जर्दालू आम को भी पीछे छोड़ देता है. अशोक चौधरी आम की प्रजाति का नामकरण भी उसे विकसित करने के समय के आधार पर करते हैं.
उन्होंने बताया कि 'मोदी 3' आम की दो नई किस्म विकसित की गई है. इनमें एक रंगीन प्रजाति के आम को गुलाब खास और बीजू आम की किस्मों के अलावा अन्य राज्यों से ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से विकसित किया गया है. यह आम पकने के बाद भी 15 दिनों तक खराब नहीं होता है. दूसरी किस्म को दशहरी और जर्दालू से विकसित किया गया, जिसका रंग हरा है. अशोक ने विदेशी आम की ग्राफ्टिंग से भी नए प्रजातियों के आम विकसित किए हैं.
उनका कहना है कि उन्होंने इसमें फूलों के बीच पर-परागण विधियों के माध्यम से भी आमों की नई किस्में विकसित की हैं. उनके विकसित रंगीन आम नवरात्र, भागलपुरी बम्बईया , मधुवन आदि हैं. मधुवन आम की श्रृंखला में अशोक ने 10 प्रजातियों के आम विकसित किये हैं. इस श्रृंखला में ऐसी आमों की प्रजातियां हैं जो आज समाप्त हो रही थीं. ऐसे पौधों को संरक्षित किया गया है.
Mangoes Mango Varieties Mango India Dashari Mango Man India Kesar Aam Banganpalli Alphonso Chaunsa Falo Ka Raja Aam
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
T20 World Cup के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर हैं आरपी सिंह, 17 साल से नहीं टूटा उनका रिकॉर्डटी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पिछले 17 साल से आरपी सिंह के नाम पर दर्ज है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »