ख़बर सुनेंभारत का करीब दो तिहाई हिस्सा मंगलवार को भी लू की चपेट में रहा। गर्मी पहले के मुकाबले इस बार अधिक लंबे समय तक चल रही है। जिसके कारण कई लोगों की मौत की खबर भी आई। इसके अलावा पानी की समस्या उत्पन्न हो गई, हजारों पर्यटक गर्मी से राहत के लिए पहाड़ी इलाकों में जा रहे हैं, लेकिन इस बार इन इलाकों में भी तापमान अधिक है। उत्तरी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के बड़े क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री के स्तर को पार कर गया...
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होता है, और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होता है। भीषण गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलते ही लोगों की हालत काफी खराब हो रही है। केरल एक्सप्रेस में सवार 67 लोगों के समूह में से चार बुजुर्गों की मौत गर्मी में दम घुटने के कारण हो गई। ये लोग बिना एसी वाले कोच में आगरा घूमने के बाद वापस तमिलनाडु के कोयंबटूर जा रहे...
सोमवार को दिल्ली में बिजली की मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान यहां 6,686 मेगावाट बिजली की मांग हुई है। यहां पानी का भी कोई दूसरा स्त्रोत जैसे टैंक और पाइप नहीं हैं। जिसके चलते हालात और भी खराब हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लोगों को पानी के लिए कई किमी तक यात्रा करनी पड़ रही है। यहां कुएं सूख चुके हैं, जमीन के नीचे का पानी 300 फीट नीचे तक आ गया है, जिसके चलते हैंडपंप ने भी काम करना बंद कर दिया...
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान 'वायु' का असर गुजरात के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। जिसके चलते मानसून से मिलने वाली राहत में इस बार अधिक समय लगेगा। अगर अगले दो दिनों में भी पारे में कमी नहीं आई तो 2019 में गर्म दिनों की संख्या इतिहास में सबसे अधिक होगी। इस बार लू की खतरनाक स्थिति 32 दिनों तक रही है। इससे पहले 1988 में ऐसे दिनों की संख्या 33 थी, जबकि 2016 में 32 थी।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: ABP News - 🏆 9. / 59 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »