1972 में आज के दिन मिला था मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को राज्यों का दर्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

1972 में आज के दिन मिला था मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को राज्यों के रूप में दर्जा

। 21 जनवरी के दिन कई अहम घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं। भारत के इतिहास में आज का दिन इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि आज के ही दिन 1972 में तीन नए राज्यों को दर्जा प्राप्त हुआ था। इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने आज पूरे 49 साल हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीनों...

-पीएम मोदी ने तीन ट्वीट किए। उनके पहले ट्वीट में कहा गया, 'मणिपुर के लोगों को राज्य दिवस की बधाई। भारत को मणिपुर के राष्ट्रीय विकास में योगदान पर गर्व है। मणिपुर नवाचार और खेल प्रतिभा का एक पावरहाउस है। मैं राज्य को प्रगति की दिशा में अपनी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' -पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। त्रिपुरा के लोगों की संस्कृति और गर्मजोशी प्रकृति की पूरे भारत में प्रशंसा की जाती है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति हासिल की है। ऐसी भावना कायम रहे।'

-मेघालय की बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर, मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह राज्य अपनी उल्लेखनीय दयालुता और भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है। मेघालय के युवा रचनात्मक और उद्यमी हैं। आने वाले समय में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।मूल रचना के कानूनी अधिकार के लिए लागू किया गया था कॉपीराइट अधिनियम

-आज ही के दिन 1958 में कॉपीराइट अधिनियम भारत में लागू किया गया। यह प्रदाता को तय सालों के लिए अपनी रचना पर कानूनी अधिकार देता है। जिसका कॉपीराइट होता है वह अपनी रचना को बेच सकता है या किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकता है।-भारत ने आज ही के दिन 2008 में इजरायल के एक जासूसी सेटेलाइट पोलरिस को अंतरिक्ष की कक्षा में छोड़ा। इसके साथ ही इसरो ने विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार उपग्रह प्रक्षेपण मूल्य वसूलना भी शुरू कर दिया। यह कीमत 5 हजार से लेकर 20 हजार डॉलर प्रति किलोग्राम पेलोड के हिसाब से ली जाती...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।