हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस की एक महिला नेता, तीन पार्षदों और 16 अन्य लोगों पर Covid-19 मरीज के अंतिम संस्कार में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इन पर महामारी रोग एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुमन चौधरी और अन्य ने सड़क पर आकर एम्बुलेंस के रास्ते को रोक दिया. उस वक्त Covid-19 बीमारी से दम तोड़ने वाली एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था. रास्ता ब्लॉक करने वाले अधिकतर लोग कंसा और तन्वा गांवों के रहने वाले थे. सुमन चौधरी के दोहरे मानदंडों को लेकर जहां सवाल उठ रहे हैं, वहीं इस तरह के बर्ताव ने प्रदेश कांग्रेस के लिए दिक्कत बढ़ाई है.
मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नरचौक में सोमवार को 63 वर्षीय महिला की मौत हुई थी. महिला के शव को मंगलवार को पैतृक आवास ले जाया जा रहा था. तभी रास्ते में कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों ने हंगामा किया.यह पहला मौका नहीं है जब हिमाचल प्रदेश में किसी Covid-19 मरीज के अंतिम संस्कार से पहले लोगों ने हंगामा किया हो. इससे पहले हमीरपुर में दरअसल उस मामले की जांच जारी है. तब एक युवक की बिलासपुर में संस्थागत क्वारनटीन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुछ अधिकारियों के बर्ताव को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए. बिलासपुर में कुछ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.
manjeet_sehgal कांग्रेस हिन्दू विरोधी है हमेशा से, फिर भी पता नहीं क्यू कुछ हिन्दू लोग इसको सपोर्ट करते है 😔, कभी भी ये लोग हिन्दू के पक्ष में नहीं बोलते है। क्या धर्म से बड़ा पार्टी हो गया है अब ? समझ नहीं आता है ये लोग घर में जन्म लिए है या सीधे पार्टी में , भगवान इन्हे सद्बुद्धि दे।
manjeet_sehgal बेशर्मों एम्बुलेंस का रास्ता नही रोकते, किसी ने सिखाया नही क्या।
manjeet_sehgal Kha gaye Rahul Gandhi or Priyanka Varda ab kyo chup hai aasa congress corona me bhi politics karge
manjeet_sehgal INCIndia RahulGandhi priyankagandhi क्या अब कांग्रेस इस स्तर की राजनीति करेगी। अगर कुछ मानवता और देशप्रेम बचा हो तो इस घटना का संज्ञान लीजिए।
manjeet_sehgal इनको कोरोना में भी डूबते को तिनके का सहारा दिख रहा है अपने लिए
manjeet_sehgal हर बात पर मोदी जी को कोसने वाले राहुल जी अब बोलो कहाँ हो चुप क्यों हो. प्रधानमंत्री जैसे व्यक्ति से हर बात के लिए जवाब मांगते हैं, आप तो अभी बिना जवाबदारी के हो कुछ तो बोलो.
manjeet_sehgal Congress party ke yahi haqikat he Yahi congress party ka kaam he jago Bhai jago
manjeet_sehgal ओछी राजनीति
manjeet_sehgal Congress bjp virodhi hai ya desh virodhi ?
manjeet_sehgal अंतिम यात्रा को तो हो जाने दो सही से 🇮🇳🙏🏻😓
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »