हरियाणा की नई भाजपा-जेजेपी सरकार के विस्तार की हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैबिनेट के विस्तार को लेकर मंत्रणा की। दुष्यंत चौटाला संबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच कई घंटे तक चर्चा हुई। बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगले 48 घंटे में हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ बैठक खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल का विस्तार अगले 48 घंटे में होगा। मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रियाें के विभागों के आवंटन को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्हाेंने कहा कि जेजेपी से कितने मंत्री बनेंगे और दो बनेंगे या ढाई बनेंगे, यह सब हमारा अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि कितने निर्दलीय मंत्री बनेंगे ये दोनों दल मिलकर तय...
बताया जाता है कि हरियाणा की भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार का नया मंत्रिमंडल छोटा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली कैबिनेट में पहले चरण में छह से सात मंत्री बनाए जा सकते हैैं। चार मंत्री भाजपा कोटे के, दो जेजेपी और एक मंत्री निर्दलीय विधायकों में से बन सकते हैैं।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच मंत्रिमंडल का आकार छोटा रखने पर काफी हद तक सहमति हो चुकी है। दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुड गवर्नेंस के फार्मूले से सहमत हैैं और बड़ा...
90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैैं। मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला के अलावा नई कैबिनेट में 12 मंत्री बनाने की गुंजाइश है। विधायकों को एडजेस्ट करने के लिए सरकार ने पिछली बार कुछ विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव भी नियुक्त किया था, लेकिन इस बार सरकार शुरू से ही छोटा मंत्रिमंडल लेकर चलेगी।
भाजपा हाईकमान ने भी छोटा मंत्रिमंडल रखने के मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे जहां राज्य का खर्च बचेगा, वहीं ज्यादा से ज्यादा विधायकों को मंत्री बनाने का सरकार पर दबाव नहीं रहेगा। मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला में इस बात की भी सहमति हो चुकी है कि जरूरत के हिसाब से भविष्य में दो बार मंत्रिमंडल विस्तार किए जा सकते हैैं, लेकिन फिलहाल बड़े मंत्रिमंडल की जरूरत नहीं है।हरियाणा की गठबंधन सरकार में नियुक्त होने वाले मंत्रियों की परफारमेंस पर हाईकमान की निगाह रहेगी।...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »