रेल मंत्री ने कहा कि देश को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए सरकार कई अभियान चला रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ के इस्तेमाल से इसे और मजबूती मिलेगी। रेलवे इसके माध्यम से प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान में योगदान देना चाहता है।उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त करीब 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़
में चाय बेची जा रही है। भविष्य में हमारी योजना इसे पूरे देश में फैलाने पर है। हम इस दिशा में काम रहे हैं, जिससे आने वाले समय में रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ कुल्हड़ में ही चाय बेची जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कुल्हड़ से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। साथ ही लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनते हैं।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।