मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रविवार की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस केस में पुलिस को फायरिंग करने और करवाने वाले को लेकर पुख्ता जानकारी मिल चुकी है।फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स गैंग के अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है।
इससे पहले रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में अमेरिका में छिपा बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने कबूल किया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ही पुरानी दुश्मनी के चलते करवाई है। इसी बीच सोमवार को यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच की 10 टीमें इस केस की छानबीन करने में जुटी हैं। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं।कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के मुताबिक दोनों शूटर्स ने सलमान के घर के बाहर गोली चलाने के बाद बांद्रा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से बोरीवली के लिए स्लो लोकल पकड़ी थी।
फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। बालकनी पर भी फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले थे। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी। मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।
Salman Khan Mumbai House Galaxy Apartments Salman Khan Mumbai House Firing Bollywood News Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi Gang
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कौन है रोहित गोदारा? सलमान खान के घर के बाहर गोली चलवाने में सामने आया नाम, जानें लॉरेंस बिश्नोई से क्या है कनेक्शनSalman Khan House Firing Case: मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर रविवार को गोलीबारी की घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। इस घटना में रोहित गोदारा का नाम सामने आया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: ABP News - 🏆 9. / 59 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
Salman Khan News: सामने आई सलमान खान के घर पर गोलियां बरसाने वालों की तस्वीर, तलाश में जुटी पुलिसहाथ में गन लिए दो लोगों की तस्वीर सामने आई है, दावा किया जा रहा है कि ये वो ही लोग हैं जिन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: rpbreakingnews - 🏆 11. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »