Updated Tue, 13 Jul 2021 05:02 PM ISTएक्टर जतिन सरना ने क्रिकेटर के निधन पर जताया दुख- फोटो : सोशल मीडियापूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के अकस्मात निधन से पूरे खेल जगत में शोक है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बता दें, यशपाल शर्मा क्रिकेट में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाली टीम का हिस्सा थे और निर्देशक कबीर खान 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। जिसका नाम है '83'।...
यशपाल शर्मा के निधन की खबर पर एक्टर जतिश सरना ने शोक जताते हुए लिखा, 'सर, आप हमें इस तरह छोड़कर नहीं जा सकते। बहुत दुखी हूं। दिल टूट गया है। सर, आपकी याद आएगी। इतिहास आपको याद रखेगा। 83 वर्ल्ड कप के हीरो।' इसके साथ जतिन ने यशपाल शर्मा के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उस साल कपिल देव टीम के कप्तान थे। रणवीर ने यशपाल शर्मा की फोटो शेयर करके दिल टूटने वाली इमोजी बनाकर दुख जाहिर किया। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और पिछले साल सभी स्टार्स ने अपने किरदार के फर्स्ट लुक को साझा किया था। जिसमें जतिन सरना ने भी यशपाल शर्मा के लुक में अपनी फोटो शेयर की थी।
इस फोटो को शेयर करते हुए जतिन सरना ने लिखा था, 'इस अव्वल क्रिकेटर को पर्दे पर जीना एक सम्मान की बात है। उनकी लगन, आग और टीम में अपनी जगह और योग्यता साबित करने के लिए उनका जज़्बे ने मुझे ज़्यादा मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया और मैंने अपनी सीमाओं को धकेला। बादाम शॉट के आविष्कारक उस व्यक्ति का पहला लुक हाजिर है, जो अकेले गेम का रुख बदल सकता है।' यशपाल शर्मा का बादाम शॉट काफी मशहूर था।
फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करना चाहते है। फिलहाल, दर्शकों को फिल्म का इंतजार है और इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आएगी।पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के अकस्मात निधन से पूरे खेल जगत में शोक है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दिल का...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »