छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि एक लड़ाई आजादी की जीती, अब हिंदू राष्ट्र की लड़ाई जीतनी है। वहीं, संत रामप्रिय दास ने कहा कि धर्म वस्त्र नहीं जो बदल लिया जाए। जिस घर में पैदा हुए वही धर्म है, उसे बदल नहीं सकते। भ्रमित न हों, प्रलोभन में न आएं। अपने आपको पहचानें। इसके अलावा हिंदू राष्ट्र, मतांतरण, गुरुकुल की तर्ज पर शिक्षा, संस्कार, गोहत्या और घर वापसी पर भी चर्चा हुई। वहीं, कार्यक्रम में हिंदुत्व पर हुई चर्चा के बीच...
खरसिया केसंत त्रिवेणी दास ने कहा पूरी दुनिया में आतंक, खून सिर्फ मुसलमान बहा रहा है। ईसाई हथियार बनाकर बेच रहे हैं। सनातन संस्कृति का गौरवशाली इतिहास दो अरब साल पहले से है। इसे खत्म करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि देश के सभी मुसलमान, हिंदू हैं, वे कहीं से नहीं आए, इनको जबरन मुसलमान बनाया गया है, इनकी घर वापसी होनी चाहिए।हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत रामदास ने कहा कि गाय पालें, तभी अच्छी खेती होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गुरुकुल परंपरा से शिक्षा दी जाए। शास्त्र के साथ शस्त्र भी...
धर्म संसद में हिंदुओं की घर वापसी का संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वामी परमात्मानंद, संत रामप्रिय दास, संत त्रिवेणी दास, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत रामदास, साध्वी विभा देवी, जूना अखाड़ा के स्वामी प्रबोधानंद और अकोला के संत कालीचरण ने चर्चा में भाग लिया और अपने विचार रखे।धर्म संसद में अकोला के संत कालीचरण ने गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करते हुए उन्हें नमस्कार किया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने...
धर्म और हिंदू की लड़ाई लड़ते-लड़ते पूरा एक युग समाप्त हो जाएगा।
inhone kab aazadi ki ladai ladi?🤔
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Navjivan - 🏆 2. / 68 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »