मुंबई में भाजपा, शिवसेना और जयपुर में कांग्रेस विधायकों की बैठकराकांपा ने कहा- शिवसेना ने सदन में भाजपा के खिलाफ वोट किया तो हम उसे समर्थन देने पर विचार करेंगेमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रविवार को भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और मंगलवार को राकांपा ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तरफ से भाजपा को सरकार गठन के लिए न्योता मिलने पर शिवसेना ने बयान दिया। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि भाजपा सोमवार तक सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने में नाकाम रहती है तो शिवसेना...
''मुझे बताया गया है कि राज्यपाल ने भाजपा को 11 नवंबर को रात 8 बजे तक अपने फैसले के बारे में बताने के लिए कहा है। अगर कोई सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मा ले सकती है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी रविवार को पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस और राकांपा राज्य की दुश्मन नहीं है। कुछ मुद्दों पर पार्टियों में मतभेद तो होता ही है।''
हमारे नेता व्यापारी नहीं हैं। डील शब्द का अर्थ है- व्यापार यानी नफा-नुकसान। हमने किसी से कोई डील नहीं की। किसी की हिम्मत नहीं है कि शिवसेना के विधायकों को तोड़ सके।महाराष्ट्र के ज्यादातर कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंच चुके हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके साथ बैठक की। उधर, भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पार्टी की बैठक होगी। मुंबई के होटल रिट्रीट में उद्धव ठाकरे शिवसेना के 56 विधायकों के साथ बैठक की। शरद पवार की पार्टी राकांपा ने भी सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ आने के संकेत...
संभावना: भाजपा कर्नाटक में भी इसी तरीके से सरकार का गठन कर चुकी है। हालांकि, वहां पर विधायकों ने इस्तीफे दिए थे। महाराष्ट्र में नई विधानसभा बनी है और ऐसी स्थिति में विधायकों के इस्तीफे की संभावना कम है।भाजपा सांसद संजय काकड़े ने दावा किया था कि शिवसेना के 45 विधायक उनकी पार्टी को समर्थन देना चाहते हैं। ऐसे में 56 विधायकों वाली शिवसेना से 45 विधायक टूटते हैं तो यह संख्या दो-तिहाई से ज्यादा हो जाएगी और दल-बदल कानून लागू नहीं होगा। 105 विधायकों वाली भाजपा का संख्या बल इन विधायकों की मदद से 150...
भाजपा-शिवसेना के बीच गतिरोध दूर हो जाए। इस स्थिति में भाजपा और शिवसेना मिलकर आसानी से बहुमत के 145 के आंकड़े को पार कर लेंगे।
Sanjay Raaut jab 105 MLA wala ko uski haisiat aur aukat bata diya to BHOLI BHALI JANTA ki bisat. Kitna besharmi ke sath bol raha hai ki CM to SHIVSENA ka hi hoga.kabhi nahin bola ki agar MAHARASHTRA ke sabhi berojgaron ko naukari aur ghar dene ka vada karo to sath hain nahi.....
भाजपा वाले अब लिख कर थोड़े ही देगा कि महाराष्ट्र में ख़रीद फरोस्त करने में कामयाब नहीं हो सका इसीलिए सरकार नही बनायेंगे और राष्ट्रपति शासन लगाने का दरख्वास्त करेगा।
अति उत्साही।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »