मुंबई: मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए वर्ष 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. कोलाबा वेधशाला में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
मुंबई स्थित आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, ‘‘हमारी सांताक्रूज स्थित वेधशाला ने कल 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो पिछले 14 साल में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान था.''यह भी पढ़ेंउन्होंने बताया कि दो अप्रैल, 2009 को महानगर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सोमवार को कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 37.9 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया था.
पिछले दो दिनों के लिए आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘हीटवेव‘ की चेतावनी जारी की थी. दोनों दिन ठाणे और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन मुंबई में पारा उस स्तर को पार नहीं कर सका. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comहालांकि, मुंबई के लोगों को बुधवार को बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिली. कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने अधिकतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बुधवार को मुंबई में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक गिरावट रही.
IMDIndian Met Departmentmumbai temperature newsloo in summer heatटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Indian Met Department Mumbai Temperature News Loo In Summer Heat
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: rpbreakingnews - 🏆 11. / 53 और पढो »