महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी से बीजेपी में कोई भी शामिल होगा.
चव्हाण ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा. फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं. मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है.
अशोक चव्हाण ने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई. चव्हाण ने कहा, ''काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा.''
मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है.'' पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर राज्य में सूखे की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
AshokChavanINC रिकॉर्डिंग लेकर कोर्ट में केस करो , या कॉल डिटेल्स लेकर साबित करो के फडणवीस ने काल किया है ऐसे आरोप लगा के खुद को फ़ेमस न करो,
AshokChavanINC b. cecvf tb
AshokChavanINC Yahi sab to congress karti aayi hai aaj tak Ab dusare karne lage to peat main dard hone laga kya Next election tak congress khatam ho jayegi
AshokChavanINC Dekhiye is desh mai pooran sawantarta ka adhikar hai loug phone kar k sunny leone ko b shaadi k liye bol dete hai magar ye toh sunny leon ki marji hai na. Toh jisko jo aata hai wo karega hi
AshokChavanINC विपक्ष आये तो पक्ष मजबूत
AshokChavanINC ये अशोक चव्हाण का फंडा है सोनिया मैडम को खुश करने के लिए ।
AshokChavanINC जो बिक रहा है उसे पार्टी से बाहर कीजिये कम से कम दलबदलू स्वार्थी लोगो से तो पार्टी को छुटकारा मिलेगा ..?
AshokChavanINC अभी यही करती हे भाजपा
AshokChavanINC आप भाजपा वाले विधायक को कोग्रेस में सामेल करो , देखते है आते के नहि
AshokChavanINC अच्छा है चुनाव से पहले कचरा साफ हो जाने दो ।
AshokChavanINC ye haal tak Congress panhucha ney main tum hi zimmeydaar ho.
AshokChavanINC कोई एक बात समझ में नहीं आती कांग्रेस के विधायक ही क्यू बिकाऊ होते है जब देखो BJP खरीद लेती है..
AshokChavanINC Goa aur telangana ke bad karnataka shambhalo. Idhar udhar ki na karo.aur ha Aslam sher Khan ke president banane par vichar karo.Agar BJP me aana chahate ho to mota bhai se direct bat karo.
AshokChavanINC Kaun sa kangress me gold medal milne vala hai ...ek mand budhi insan ke adhin karya karne se achchha hai akele karya kare
AshokChavanINC Koi sakshya hain purva mukhyamantri mahoday.
AshokChavanINC आप भी करे। आप को रोका है कया।
AshokChavanINC बहुत किस्मत वाले हैं महाराष्ट्र के कांग्रेसी विधायक, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही ऑफर कर रहे हैं। आशा करता हूं कि टीआरएस के तरह ही सभी महाराष्ट्र के विधायक बीजेपी में भी लेकर जाएं।😃😃
AshokChavanINC क्यों खाम ख्याह की बात उड़ाई जा रही है महाराष्ट्र की सरकार बहुमत में है और शीघ्र ही वहां चुनाव भी होने वाले हैं।
AshokChavanINC तुम भी करो, दिक्कत क्या है। तुम्हारा बा$ जब प्रधानमंत्री को चोर कह और कहलवा कर नारे लगवा रह था तब उस अध्कपारी को बोलने की आजादी थी फिर फर्णवीस को क्यों नहीं ? माल पलटू होगा तो पलट जाएगा , सम्भाल कर रखों, किसी रिसौट में ।
AshokChavanINC ठीक ही तो कह रहे हैं भाई।
AshokChavanINC बेवकूफ बन्दर
AshokChavanINC 😂😂😂
AshokChavanINC toh aapko kaun rok rha,aap bhi kijiye,paisa h
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: ABP News - 🏆 9. / 59 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: ABP News - 🏆 9. / 59 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »