महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

नहीं रहे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना, 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।

फुटबॉल के महान खिलाड़ी को अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था। दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी। माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है। उन्होंने अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका करियर शानदार रहा। माराडोना ने बोका जूनियर्स, नेपोली और बार्सेलोना के अलावा अन्य क्लब के लिए भी खेले हैं। माराडोना को इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के टूर्नमेंट में 'हैंड ऑफ गॉड' के लिए याद किया जाता है।

अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी। माराडोना के वकील ने भी जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर दी। फुटबॉल की दुनिया में जल्द ही माराडोना को श्रद्धांजलि मिलने लगी। माराडोना 11 नवंबर को अस्पताल से बाहर आए थे। इससे आठ दिन पहले उन्हें इमर्जेंसी ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

Rip

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 20. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।