रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को दिल्ली को दिया, बदले में राजस्थान को मिले मयंक मार्कंडेय और राहुल तेवतिया जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | Updated: November 14, 2019 6:46 PM अजिंक्य रहाणे से आईपीएल के पिछले सीजन के बीच में ही राजस्थान रॉयल्स की कमान छीन ली गई थी। राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स को दिया। उसे बदले में इस टीम से लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय और गेंदबाजी आलराउंडर राहुल तेवतिया मिले। रहाणे ने 2011 से 2019 के बीच रायल्स के लिए 100 मैच खेले और...
आईपीएल की खिलाड़ियों की ‘ट्रांसफर ंिवडो’ के अंतिम दिन खिलाड़ियों को दूसरी टीमों को देने की घोषणा की गई। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘सफल समझौते के बाद अजिंक्य रहाणे अब दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे।’ रहाणे 2011 में मुंबई इंडियंस को छोड़कर रॉयल्स से जुड़े थे। रहाणे को 2019 सत्र के बीच में ही रायल्स की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने 2019 सत्र के 14 मैचों में 32.
संबंधित खबरें चार करोड़ रुपये में रॉयल्स से जुड़ने वाले रहाणे ने भारत की ओर से पिछला टी20 अगस्त 2016 जबकि पिछला एकदिवसीय मैच फरवरी 2018 में खेला। रहाणे के बदले दिल्ली की टीम ने मार्कंडेय और तेवतिया को रॉयल्स को सौंपा। आईपीएल के 12वें सत्र के बाद दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियन्स से मार्कंडेय मिले थे। इस लेग स्पिनर ने मुंबई इंडियंस की ओर से उपयोगी प्रदर्शन किया। इसके बाद भारत के लिए भी टी20 मुकाबलों में...
तेवतिया 2014 में रॉयल्स के साथ आईपीएल करियर शुरू करने के बाद दोबारा इस टीम से जुड़ेंगे। रॉयल्स ने तब उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। वे 2015 में भी टीम का हिस्सा रहे और फिर 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े। तेवतिया 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। रहाणे के आने से दिल्ली की टीम में स्टार भारतीय खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। शिखर धवन, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पहले ही टीम का हिस्सा...
Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »