Cracked The Exam In The First Attempt, Worked Hard For 12 Hours A Day To Improve The Rank And Got 5th Place Across The Countryपहले प्रयास में क्लियर किया था एग्जाम, लेकिन रैंक सुधारने के लिए दिन में 12-12 घंटे पढ़ाई की, पाया देशभर में 5वां स्थानमुसीबतों से ही निखरी है इंसान की शख्सियत, जो चट्टानों से न टकराए वो झरना किस काम का। कुछ ऐसा ही है हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के छोटे से गांव बसई की बेटी ममता यादव का जुनून, जिन्होंने देश की सबसे कठिन UPSC की परीक्षा को क्रैक कर दिखाया...
ममता ने सिविल सर्विस एग्जाम तो पहले ही प्रयास में क्लियर कर लिया था, लेकिन मन में IAS बनने का सपना अधूरा रह गया था, क्योंकि रैंक बहुत दूर थी। ममता ने हार नहीं मानी और दिन में 10 से 12 घंटे तक कड़ी मेहनत की। आखिर वो दिन ही आ गया, जिसका इंतजार था। संघ लोक सेवा आयोग की 2020 की परीक्षा में ममता ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की है। ममता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ममता ने इसका पूरा श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक कुमार, माता सरोज देवी, चाचा विजय कुमार और सत्यनारायण, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार को दिया है। ममता यादव का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से खुद के बनाए कठिन से कठिन लक्ष्य को भी पूरा किया जा सकता है।बसई गांव निवासी ममता यादव के पिता अशोक यादव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उनकी मां सरोज यादव गृहिणी हैं। ममता की पूरी...
परीक्षा की पहली सीढ़ी से ही टॉपर का खिताब लिए उंची उड़ान का सपना देखने वाली ममता यादव 4 साल से सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2019 में ममता यादव ने देशभर में 556वीं रैंक हासिल की, लेकिन उनका सपना IAS बनने का था। माता-पिता ने हौसला बढ़ाया और एक बार फिर ममता ने प्रयास शुरू किए। पहले ममता 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थीं, लेकिन टॉपर बनने के लिए इस बार 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। UPSC के लिए ममता यादव ने ज्यादातर सेल्फ स्टडी की। शुक्रवार को जब परीक्षा का परिणाम आया तो ममता यादव व उसके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ममता यादव ने इस मुश्किल भरी परीक्षा में देशभर में 5वीं रैंक पाकर परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। ममता यादव इससे पहले SSC की परीक्षा भी पास कर चुकी...
लाचार व्यवस्था उo प्रo में एक बुजुर्ग का घर अतिक्रमण होने की बाहर सोने से मृत्यु हो गई स्थानीय प्रशासन restmode है काफी दिनों से twitter और प्रतिवेदन दे रहा था लकिन कोई सरकारी बाबु ने संज्ञान नहीं लिया dmazamgarh Uppolice digazamgarh adgzonevaranasi 112UttarPradesh
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »