गूगल की नई पॉलिसी से ऐप नहीं कर पाएंगे आपके डेटा से मनमानी, जानिए एंड्रॉयड यूजर्स को कैसे होगा फायदा?टेक्नोलॉजी दिग्गज गूगल एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्स की प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करने जा रहा है। गूगल ने हाल ही में घोषणा की है कि वह एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए नए प्राइवेसी प्रतिबंध अपनाने जा रहा है। ऐसा करके वह एंड्रायड डिवाइसेज पर ऐप्स द्वारा की जाने वाली यूजर्स की एडवर्टाइजमेंट ट्रैकिंग में कटौती करेगा। गूगल की ये नई पॉलिसी यूजर्स के लिए तो फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन इससे फेसबुक जैसी कंपनियों...
ऐप्स को बनाने वाली कंपनियां यूजर्स के एडवर्टाइजमेंट डेटा का इस्तेमाल अपने ऐप्स में यूजर के एटवर्टाइजमेंट बिहेवियर को ट्रैक करने में करती हैं। गूगल इस नई पॉलिसी में ''टॉपिक'' का फॉर्मूला अपनाएगा, जिसमें एटवर्टाइजर्स को यूजर की रुचि वाले ''टॉपिक'' के बारे में तो पता चल जाएगा, लेकिन उसे ये नहीं पता चलेगा कि यूजर ने कौन सी वेबसाइट सर्च की थी।
गूगल ने कहा है कि वह एंड्रॉयड यूजर्स की एडवर्टाइजमेंट आईडी की जगह लेने वाली नई प्राइवेसी-फोकस्ड पॉलिसी डेवलप कर रहा है। इसके अनुसार, आईफोन यूजर्स को अपने फोन में कोई भी ऐप खोलने पर एक ऑप्शन दिखेगा, जहां उनके पास उस ऐप को उन्हें एडवर्टाइजमेंट के लिए ट्रैक करने की अनुमति देने या न देने का ऑप्शन होगा। इस खबर से मेटा के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट आई और एक दिन में कंपनी की मार्केट वैल्यू 232 अरब डॉलर घट गई। इससे मेटा का मार्केट कैप 600 अरब डॉलर से नीचे आ गया। पिछले साल जून में मेटा का मार्केट कैपिटल 1 खरब डॉलर था।गूगल ने इशारा किया है कि वह एपल के रास्ते पर नहीं चलेगा। कंपनी ने अपने बयान में बिना एपल का नाम लिए उसकी ऐप ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना करते हुए कहा कि अन्य प्लेटफार्मों ने एडवर्टाइजमेंट प्राइवेसी के लिए एक अलग दृष्टिकोण अपनाया है, जिसने डेवलपर्स और एडवर्टाइजर्स द्वारा यूज की...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »