बिहार के बाद झारखंड में भी 15 जून तक स्कूल बंद; गुजरात में 4 दिन पहले पहुंचा मानसूनतेलंगाना में मानसून की साउथ वेस्ट ब्रांच के कारण बारिश होती है। मंगलवार को हैदराबाद के चार मीनार इलाके में बारिश के दौरान ऐसा नजारा दिखा।
बिहार के बाद झारखंड में भी हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में 15 जून तक की छुट्टी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 11 जून को झारखंड के जमशेदपुर में 44.4° और डाल्टनगंज में 45.4° तापमान दर्ज किया गया। अगले 3-4 दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि असम और मेघालय में भी भारी बारिश हो सकती है।दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ जाएगा।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 14 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है।बर्दवान: बारिश के दौरान बिजली चमकने का नजारा कैमरे में कैद हो गया।मौसम विभाग ने कहा है कि अगर हालात ठीक रहे तो हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में यह 18 जून तक एंट्री ले सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और 12 से...
Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kash
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: rpbreakingnews - 🏆 11. / 53 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »