प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित कर रहे हैंMay 31, 2020, 11:22 AM ISTप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लॉकडाउन के बीच तीसरी बार 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुल गया है, ऐसे में और सावधानी रखने की जरूरत है। दो गज की दूरी, मास्क लगाना, इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए। हमारे देश की आबादी कई देशों से ज्यादा है, इसलिए चुनौतियां भी ज्यादा हैं, लेकिन हमारे यहां काफी कम नुकसान...
उन्होंने कहा, "हमारी सबसे बड़ी ताकत देशवासियों की सेवा है। हमारे यहां सेवा परमो धर्म कहा गया है। दूसरों की सेवा में लगे व्यक्ति में कोई डिप्रेशन नहीं दिखता। उसके जीवन में जीवंतता प्रतिपल नजर आती है। डॉक्टर, मीडिया, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस जो सेवा कर रहे हैं, उनकी मैंने कई बार चर्चा की है। इनकी संख्या अनगिनत हैं।"
उन्होंने कहा, अगरतला के ठेला चलाने वाले एक व्यक्ति रोज अपने घर से खाना बनाकर लोगों को बांट रहे हैं। देश के कई इलाकों से सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। हमारी मांएं-बहनें लाखों मास्क बना रही हैं। कई लोग मुझे नमो ऐप पर मुझे अपने प्रयासों के बारे में बता रहे हैं। मैं समयाभाव के चलते लोगों का नाम नहीं ले पाता, पर उनका तहेदिल से अभिनंदन करता हूं।'प्रधानमंत्री ने कहा, एक बात जो दिल को छू गई, वह है लोगों का इनोवेशन। नासिक के एक गांव में किसान ने ट्रैक्टर से जोड़कर सैनिटाइजेशन मशीन बनाई है। कई...
उन्होंने कहा, 'भारत भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं है। कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो इसके प्रभाव से दूर हो। गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। कौन ऐसा होगा जो उनकी तकलीफ नहीं समझेगा। पूरा देश उन्हें समझने में लगा है। हर विभाग के कर्मचारी उनके लिए जुटे हैं। रेलवे के कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स ही है। मजदूरों को भेजने, खाने-पीने, टेस्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिस पूर्वी हिस्से में देश को ऊंचाई पर ले जाने का सामर्थ्य है, वहां के विकास से ही देश का विकास संभव है। मुझे संतोष है कि बीते सालों में इस दिशा...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »