दिल्ली विधानसभा से सदस्यता निरस्त होने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल वाजपेयी ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सदस्यता निरस्त की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसी सौ विधायकी कुर्बान है। वह प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में गए।
अनिल वाजपेयी ने कहा वह ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहते थे जो सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगे और सेना के शौर्य का मजाक बनाए। वाजपेयी ने कहा कि विधानसभा सचिव ने सदस्यता निरस्त करने का लिखित आदेश उन्हें अभी तक नहीं दिया है। जब आदेश की कॉपी मिलेगी तब वह वकीलों से बात करेंगे कि आगे क्या करना है। बता दें कि दलबदल के मामले में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के बागी विधायक अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को अयोग्य घोषित कर दिया था। ये दोनों नेता अभी हाल में ही भाजपा में शामिल हुए हैं।दलबदल कानून मामले में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आम आदमी पार्टी के बागी विधायक अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बिजवासन से विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत और गांधीनगर से विधायक अनिल वाजपेयी को जारी नोटिस में विधानसभा अध्यक्ष...
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामने को लेकर सौरभ भारद्वाज ने इनकी लिखित में विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने इन दोनों बागी विधायकों के भाजपा के मंचों और कार्यक्रमों को साझा करने से संबंधित सारी गतिविधियों का सिलसिलेवार ब्योरा दिया था।अनिल वाजपेयी ने बताया कि वह कांग्रेस प्रदेश सचिव रहे हैं और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने विभाग में मची लूट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ था। उसी वक्त अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि दोनों...
इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2013 में गांधी नगर से पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। कुछ वक्त बाद सरकार गिर गई। 2015 के चुनाव में फिर से पार्टी ने उन्हें गांधी नगर से उतारा और वह भारी बहुमत से जीते। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले अनिल वाजपेयी भाजपा में शामिल हो गए थे।
इस बार चुनाव में टिकट न मिले तब देखते है कितनी बार कुर्सी कुर्बान करते हो
इनका भी कट गया है 😂🤣🥰🤣🤣
aap jaise log hi dark knight kahlate hai.
एक और KapilMishra_IND जी
Yea hue na desh_hit ki bat...
Kapil Mishra se ek zero km h aapka 😂
एक ही बार कर दीजिए। बोलने से क्या होगा
मतलब आप 100 बार AAP पार्टी से इलेक्शन लङोगे 😑😁
Feel it
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »