फलोदी में पारा 49.4°, लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म; झांसी में 132 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मीमंगलवार को नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 49.4° रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज और कल हीटवेव चलेगी। 30 मई से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को देश में सिर्फ 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।IMD के डायरेक्टर मृत्युंजय मोहपात्रा ने सोमवार को बताया कि 30 मई तक देशभर में ऐसे ही हीटवेव चलेगी। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि, उसके बाद राहत मिलने की संभावना...
मई में राजस्थान और गुजरात में नौ से 12 दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 45 से 50 के बीच रहा है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब में पांच से सात दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 44 डिग्री से 48 डिग्री तक रहा है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व किए जाएंगे।पानी की किल्लत:
नई दिल्ली में धूल भरी आंधी के बीच मुंह बांधकर निकलती महिलाएं। यहां बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के 54 शहरों में मंगलवार 28 मई को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। 12 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। सोमवार को भीषण गर्मी की वजह से राज्य में 10 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में लखनऊ के 3, चित्रकूट के 3, महोबा के 2, हमीरपुर और औरैया में एक-एक हैं।हरियाणा-पंजाब: 30 मई तक गर्मी से राहत नहीं, बठिंडा-सिरसा सबसे गर्म; 16 जिलों में रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। बेमेतरा में सबसे अधिकतम तापमान 43.
Rajasthan Haryana Weather Forecast Daily Weather Report IMD Weather Forecast News Bhopal Indore Jabalpur
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 Hindi - 🏆 13. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »