दिल्ली में दो-तीन दिन की देरी से दस्तक देगा मानसून, सामान्य बारिश का अनुमान

  • 📰 ABP News
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 59%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

दिल्ली में दो-तीन दिन की देरी से दस्तक देगा मानसून, सामान्य बारिश का अनुमान Monsoon

मौसम विभाग ने मानसून के राष्ट्रीय राजधानी में आगमन में दो-तीन दिन की देरी की संभावना जतायी है. हालांकि शहर में बारिश के सामान्य रहने का अनुमान है. विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. हालांकि, निजी मौसम पूर्वानुमान संस्था 'स्कायमेट वैदर' ने कहा कि मानसून के दिल्ली आने में कम से कम एक सप्ताह का विलंब हो सकता है.

मौसम विभाग ने बुधवार को कहा था कि मानसून आने में और देरी हो सकती है और यह आठ जून तक ही केरल के तट पर पहुंचेगा. विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ''सामान्य रूप से, मानसून 29 जून तक दिल्ली पहुंचता है. चूंकि इसके दक्षिणी भाग में पहुंचने में देरी हो रही है, इसलिये मानसून के उत्तरपश्चिम भारत तक पहुंचने में दो तीन दिन ज्यादा लग सकते हैं.

श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरपश्चिम भारत में मानसून सत्र के दौरान सामान्य स्तर की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, 'स्कायमेट वैदर' के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा, ''यह कहना मुश्किल है कि यह दिल्ली कब पहुंचेगा लेकिन संभावना है कि इसके आने में कम से कम एक सप्ताह की देरी होगी.'' पलावत ने कहा, ''मानसून की शुरुआत होने पर, अरब सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है और यह धीरे-धीरे बढ सकता है. जब भी इस तरह की गहन मौसम प्रणाली बंगाल की खाड़ी या अरब सागर के ऊपर विकसित होती है, आर्द्रता पूर्ण हवाएं इसके आस पास एकत्रित होने लगती है जिससे मानसून की प्रगति प्रभावित होती है.'' उन्होंने कहा, ''इसलिए, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून की गति धीरे रहेगी.

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 9. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मानसून अपडेट : केरल के तटीय इलाकों में मानसून की दस्तक, भारी बारिश की चेतावनीमानसून ने 8 दिन की देरी के बाद आज केरल के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल से टकराता है। मानसून श्रीलंका को कवर करने के बाद भारत की तरफ मुड़ गया है। मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है। इस साल 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जाहिर की गई है। केरल सरकार ने 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »

केरल में मानसून की शुरुआत में चार की दिन की हो सकती है देरी: मौसम विभागमानसून के अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख के चार दिन बाद पांच जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंचने की उम्मीद है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

8 दिन की देरी के बाद केरल पहुंचा मानसून, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीअगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भी मानसून दस्तक दे सकता है स्काई मेट ने इस साल 93% और मौसम विभाग ने 96% बारिश की संभावना जाहिर की राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में पांच दिन लू के आसार | Weather Forecast Monsoon 2019 मानसून आठ दिन की देरी से शनिवार को केरल में दस्तक देगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण में लक्षद्वीप इलाके के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »

मानसून की दिल्ली में दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश के आसारमानसून की दिल्ली में दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार Monsoon2019 Monsoon weatherupdate MumbaiRainsLive
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »

केरल में मानसून में देरी, लेकिन दिल्ली-NCR में आज पड़ सकती हैं राहत की फुहार8 जून को केरल में मानसून दस्तक देगा तब जाकर देश में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी 8 जून को ही मानसून की दस्तक होगी. siddharatha05 Thanx ArvindKejriwal 😅 Kuchh to kiye
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

कोरोना: रोकथाम के उपायों में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच में 62 देशों के साथ भारतकोरोना: रोकथाम के उपायों में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच में 62 देशों के साथ भारत CoronaUpdate Lockdown coronavirus CoronaHotSpots CoronaVirusUpdate coronaupdatesindia PMOIndia MoHFW_INDIA WHO PMOIndia MoHFW_INDIA WHO भारत बनाएगा corona virus की वैक्सीन वन्दे मातरम्।। जय हिन्द।🚩🚩🚩🚩
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »