तूफान ताऊ ते LIVE: गुजरात से सिर्फ 150 किलोमीटर दूर तूफान, 14 KMPH की गति से आगे बढ़ रहा; डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

तूफान ताऊ ते LIVE: गुजरात में से सिर्फ 150 किलोमीटर दूर तूफान, 14 KMPH की गति से आगे बढ़ रहा; डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया TauktaeCyclone Tauktae Gujarat

अरब सागर से उठे चक्रवात 'ताऊ ते' का खतरा गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित 7 राज्यों पर बना हुआ है। तूफान आज रात 9 से 10 तक गुजरात के पोरबंदर तट से टकरा सकता है और पोरबंदर और महुवा के बीच से गुजरेगा। इस दौरान उसकी गति 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है।

जमीन से टकराने के बाद ये कमजोर होता जाएगा, हालांकि पूरे गुजरात में इसके असर से कल भी दिनभर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राजस्थान पहुंचते पहुंचते तूफान कमजोर होते होते डीप डिप्रेशन में बदलेगा। 18 मई की दोपहर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलते हुए हिमालय की ओर बढ़ जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया है कि राज्य के 17 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। 7 राज्यों में NDRF की 100 से ज्यादा टीमें तैनात हैं। गुजरात में सबसे ज्यादा 50 टीमें लगाई गई हैं।सूरत जिले में 1,899 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।गुजरात के जूनागढ़ में सैकड़ों लोगों को सरकारी शेल्टर होम्स में शिफ्ट किया।

गुजरात में NDRF की 41 और SDRF की 10 टीमें तैनात हैं। निचले इलाकों में 456 डी वाटरिंग पंप लगाए गए हैं।महाराष्ट्र के समुद्री तट से लगे जिलों से 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा। द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, राजकोट, मोरबी और जामनगर जिलों में फूस के बने मकान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे, मिट्टी के घरों को भी भारी नुकसान होगा, पक्के मकानों को भी कुछ नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश के कारण कुछ...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।