ताऊ ते 1200 किमी सफर कर गुजरात पहुंचा: 20 साल में इतनी दूरी तय कर 7 दिन सक्रिय रहने वाला पहला तूफान; 5 राज्यों और 2 द्वीपों पर बरपाया कहर

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

ताऊ ते 1200 किमी सफर कर गुजरात पहुंचा: 20 साल में इतनी दूरी तय कर 7 दिन सक्रिय रहने वाला पहला तूफान; 5 राज्यों और 2 द्वीपों पर बरपाया कहर TauktaeCyclone Gujarat

Cyclone Tauktae Tracking Update; Gujarat Mumbai News | Cyclonic Storm Tauktae Latest News Photo Video, IMD Rain Alertताऊ ते 1200 किमी सफर कर गुजरात पहुंचा:मुंबईताऊ ते तूफान ने लक्षद्वीप के दक्षिण दिशा में विकसित होने से लेकर गुजरात के पास दीव तट पर टकराने तक करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। पिछले दो दशकों में अरब सागर में बने किसी भी तूफान ने इतनी ज्यादा दूरी तय नहीं की। ताऊ ते चक्रवात ने यह दूरी 7 दिन में तय की और पश्चिमी तट के सभी 5 राज्य और 2 द्वीप समूहों में भारी तबाही...

केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात के अलावा लक्षद्वीप और दीव समूह के तटीय हिस्सों में 200 से 400 मिमी तक बारिश हुई। यह तूफान दीव से 10 किलोमीटर दूर टकराया है। तूफान का केंद्र दीव से 35 किमी ईस्ट-साउथ ईस्ट में है।यह ताऊ ते सुपर साइक्लोन से महज एक लेवल नीचे का भयंकर तूफान है। इसके बावजूद कम जनहानि हुई है। इसका मुख्य कारण मौसम विभाग की सतर्कता है, जिन्होंने ताऊ ते तूफान की दिशा, गति और टकराने के सही स्थान की भविष्यवाणी सटीक...

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि सैटेलाइट इनसेट 3डी के जरिए हर 15 मिनट में मिल रही तस्वीरों और पश्चिमी तट पर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, गोवा, मुंबई और भुज में लगे 5 रडार के जरिए ताऊ ते तूफान पर नजर रखी गई। सैटेलाइट की तस्वीरों के जरिए इसके केंद्र यानी ‘आई’ की पहचान की गई। ‘आई’ की बदलती स्थिति के जरिए ही इसके बढ़ने की दिशा और गति की गणना की गई।

रडार की तस्वीरों से मिलान कर लगातार उसकी पुष्टि की गई। अहमदाबाद और मुंबई के साइक्लोन सेंटर और पुणे-दिल्ली में विभाग के मुख्यालय से सभी तटीय राज्यों के प्रभावित इलाकों को वार्निंग और अपडेट बुलेटिन जारी किए गए।मौसम विभाग के नोएडा और पुणे सेंटर्स में दो सुपर कंप्यूटर के जरिए मैथेमेटिकल मॉडल चलाकर डेटा विश्लेषण किया जाता हैं। इनसे अगले दो हफ्तों के मौसम का पूर्वानुमान पता चलता है। 6 मई को इसी पूर्वानुमान में पहली बार तूफान के शुरुआती संकेत मिले थे। इसके बाद 6 और ग्लोबल मॉडल, जिनमें 3 अमेरिकन, 1...

महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार दोपहर 3 बजे एक पेड़ के झोपड़ी पर गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई। उनकी मां की हालत गंभीर है। वहीं रायगढ़ जिले में 3, ठाणे में 2 और सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति की चक्रवाती तूफान की वजह से मौत हुई है।तमिलनाडु के कन्याकुमारी में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 साल का एक बच्चा और दूसरा 36 साल का व्यक्ति शामिल है।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

क्रोना चच्चा को तो जाने दीया होता ताऊ जी!

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।