ठंड का कहर: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिन में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 46 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

ठंड का कहर: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिन में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा Coldwave WeatherUpdate ColdInDelhi Indiametdept

आएगी। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि सूची उत्तरी/उत्तरी-पश्चिमी सूखी हवाओं के चलते यह परिस्थिति बनेगी।

उत्तर भारत में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है। घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

विभाग ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 14 जनवरी को राजधानी में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें