सभी जानते हैं कि फल-सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन फलों और सब्जियों को छिलके के साथ खाना सही है या छिलके के बिना, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
देश के कुछ हिस्सों जैसे बंगाल, असम, उड़ीसा वगैरह में ज्यादातर फल-सब्जियां छिलके समेत ही खाए जाने का रिवाज है। कुछ संस्कृतियों में हर फल-सब्जी का छिलका अलग कर दिया जाता है। ऐसे में सवाल ये है कि दोनों में से कौन-सी प्रैक्टिस ज्यादा हेल्दी है। क्या फल-सब्जियों के छिलके में भी कोई न्यूट्रीशन होता है। किन फल-सब्जियों को छिलके समेत खाना चाहिए और किसे छिलके उतारकर।
कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके छिलकों में जरूरी फाइबर और न्यूट्रिएंट्स काफी ज्यादा होते हैं। जब उनका छिलका उतार दिया जाता है तो वे न्यूट्रिएंट्स भी खत्म हो जाते हैं। पारंपरिक तौर पर बहुत सारे फल-सब्जियां छिलके समेत ही खाए जाते रहे हैं या उनके छिलकों की अलग से सब्जी बनाने का रिवाज रहा है। लेकिन अब इनकी खेती में पेस्टीसाइड्स आदि के ज्यादा इस्तेमाल के चलते छिलके उतारकर खाने का चलन बढ़ गया है। लेकिन कई बार ऐसा करने के पीछे कारण जानकारी का अभाव भी होता है।इसलिए आजसाथ ही जानेंगे कि-छिलकेदार...
आम का छिलका फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, मैग्नीशियम, कोलीन, पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके अलावा आम के छिलकों को सुखाकर दही के साथ मिलाकर फेस पैक भी बना सकते हैं। यह फेस पैक चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि कुछ लोगों को आम के छिलके से एलर्जी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी भी जरूरी है।सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये फाइबर लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके छिलके को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।कीवी का छिलका भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है।...
Nutrition From Peels Nutrient-Rich Diet Health Benefits Of Peels Fruit Peels Health Benefits Health Benefits Of Banana Peel
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »