सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी, पावर ग्रिड के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावटशेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पावर ग्रिड के शेयर में आज के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सनफार्मा का शेयर भी 3% से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा है। मेटल शेयरों में भी आज गिरावट है।गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर BSE पर 3.35% प्रीमियम के साथ 281.10 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 5.15% प्रीमियम के साथ 286 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 272 रुपए का था।
एशियाई मार्केट में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। चाइना के हैंग सेंग इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स और ताइवान के शेयर बाजार में भी आज गिरावट रही। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है।औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 27 मई तक बोली लगा सकेंगे।
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹364-₹383 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹383 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,937 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 507 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,181 इन्वेस्ट करने होंगे।इससे पहले कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 267 अंक की बढ़त के साथ 74,221 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में...
Stock Market Latest Update Share Market Trade-Bse Nifty Sensex Live Updates Bse Sensex Share Market News Share Market Market News Business News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »