बिहार के गया में पुलिस की बर्बर पिटाई की कहानी सामने आई है। पुलिस ने 13 साल की बच्ची समेत 6 महिलाओं और चार पुरुषों को पीठ के पीछे हाथ और पांव बांधकर घंटों जमीन पर बिठाए रखा। फिर जानवरों की तरह पुलिस वैन में लादकर कोर्ट तक लाया गया। कोर्ट के आदेश से सबको दाउदनगर क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया। पुलिस नाबालिग बच्ची को भी बालिग मान रही है।
घटना बेलागंज प्रखंड के मेन थाने के आढ़तपुर गांव की है। भारी संख्या में पुलिस बल यहां मोरहर नदी में बंदोबस्त घाट का सीमांकन कराने गया था। गांव के लोग यहां से बालू उठाव का विरोध कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी इस कदर बढ़ी कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और जमकर लाठियां बरसाईं। गांव वालों ने भी जबरदस्त रोड़ेबाजी की। पुलिस ने छह महिलाओं पूजा कुमारी , गीता देवी , रेणु देवी , मुन्नी देवी , रंजू देवी , 13 वर्षीया किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद अपराधियों की तरह इनके साथ...
ग्रामीणों का कहना है कि बालू उठाव से बरसात के दिनों में उनके गांव में खतरा मंडराने लगता है। गांव के तीन कोने से होकर नदी गुजरती है। बालू उठाव से नदी किसी भी कोने से गांव में तांडव मचा सकती है। इस वजह से हम विरोध कर रहे हैं।गया में आढ़तपुर गांव के चारों ओर मोरहर नदी बहती है। गांव के दक्षिणी छोर पर नदी को खनन विभाग द्वारा बालू की बंदोबस्ती की गई है। बंदोबस्ती से ग्रामीणों में भय बन गया कि बालू के उठाव के बाद नदी की धारा तेज हो जाएगी। इससे कटाव होगा और गांव का वजूद विलुप्त हो जाएगा। इस भय को लेकर...
मंगलवार को भी जिला मुख्यालय सहित जिले की कई थाने की पुलिस के साथ अधिकारियों की टीम उक्त स्थल पर पहुंची। जहां एक बार फिर से ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों ओर से झड़प हुई और उग्र हुए सशत्र बल के जवानों ने गांव में तांडव मचा दिया।आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार और तोड़फोड़ भी की। एक छात्रा ने बताया कि मैं कोचिंग से लौट थी। गांव आने पर देखा कि पुलिस गांव में सभी के साथ मारपीट कर रही थी। मैं डर कर घर में घुस गई। वहीं गांव की एक दिव्यांग महिला के साथ मारपीट कर पुलिस...
दोनों तरफ से रोड़ेबाजी के बीच बैठी दिव्यांग महिला अपनी जान बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती रही। पुलिस के मार से दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इनका इलाज स्थानीय स्तर पर प्राइवेट डॉक्टर कर रहे हैं।
NitishKumar bihar_police दरिंदा पुलिस। NitishKumar जी जनता आपके लिए कीड़े मकोड़े की तरह नही है, बिहार की जनता से इस तरह का व्यवहार आपके लिए बहुत बुरा होगा। पुलिस को खुली छूट देना सबसे बड़ी गलती है officecmbihar की।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Quint Hindi - 🏆 16. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »